Vivo जल्द लॉन्च कर सकती है अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन

ख़बर है कि वीवो एक्सप्ले7 के साथ यह फ़ीचर बाज़ार में डेब्यू कर सकता है। ख़बर है कि कंपनी जल्द ही वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जनवरी 2018 17:44 IST
ख़ास बातें
  • वीवो एक्स20 प्लस यूडी को 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है
  • जून 2017 में वीवो नेअंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी को दिखाया था
  • Vivo X20Plus UD के साथ Vivo X20 UD को भी लॉन्च किया जा सकता है
वीवो ने चीन में पिछले साल अगस्त में अपने एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए। याद दिला दें कि जून 2017 में वीवो ने एमडब्ल्यूसी शंघाई में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनिंग टेक्नोलॉजी को दिखाया था। कंपनी ने तब वीवो एक्सप्ले6 में हैंडसेट में इस टेक्नोलॉजी का डेमो दिया था और अब ख़बर है कि वीवो एक्सप्ले7 के साथ यह फ़ीचर बाज़ार में डेब्यू कर सकता है। ख़बर है कि कंपनी जल्द ही वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दे सकती है।

फोनराडार की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर वीवो एक्स20 प्लस यूडी नाम वाले एक वीवो स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। यूडी नाम से पता चलता है कि फोन में 'अंडर डिस्प्ले' फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। फोन को मॉडल नंबर BK1124 नाम से लिस्ट किया गया है और यह 4जी एलटीई व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। हालांकि, अभी इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है कि नए डिवाइस को कब लॉन्च किया जाएगा। अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा, वीवो एक्स20 प्लस यूडी में सभी स्पेसिफिकेशन वीवो एक्स20 प्लस वाले ही होने की उम्मीद है।  Vivo X20Plus UD के साथ Vivo X20 UD को भी लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

पिछले महीने ही सिनेप्टिक्स ने पुष्टि की थी कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फ़ीचर देने वाली वीवो पहली स्मार्टफोन निर्माता होगी। नई जेनरेएशन के सिनेप्टिक्स क्लियर आईडी एफएस9500 सेंसर को ओलेड डिस्प्ल के साथ इस्तेमाल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और वीवो एक्स20 के दोनों वेरिएंट में एमोलेड पैनल दिए गए हैं। दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, वीवो एक्स20 और एक्स20 प्लस मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले फुलव्यू एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। डिस्प्ले का रिज़ॉल्यूशन फुल एचडी+ है।

वीवो के इन दोनों स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। दोनों फोन में 4 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। वीवो एक्स20 और वीवो एक्स20 प्लस एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं। दोनों फोन में अपर्चर एफ/1.8 और फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। अपर्चर एफ/2.0 के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

अगर वीवो वाकई में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर पेश करती है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। क्योंकि ऐप्पल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियां भी इस तकनीक को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का हिस्सा बनाने में मुश्किलों का सामना कर रही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  6. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.