Vivo ने लॉन्च किए S30 और S30 Pro Mini, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Vivo S30 में डुअल-सिम दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 मई 2025 23:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo की S सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है
  • Vivo S30 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है
  • इन स्मार्टफोन्स को चीन में लॉन्च किया गया है

इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo ने गुरुवार को S30 और S30 Pro को लॉन्च किया है। Vivo की S सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। Vivo S30 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7 Gen 4 और S30 Pro Mini में MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। 

Vivo S30, Vivo S30 Pro Mini का प्राइस 
Advertisement

कंपनी के S30 के 12 GB के RAM + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का CNY 2,699 (लगभग 32,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 2,999 (लगभग 25,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 3,299 (लगभग 38,000 रुपये) का है। इसे Lemon Yellow, Mint Green और Peach Pink कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। S30 Pro Mini के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,499 (लगभग 42,000 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,799 (लगभग 45,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB का CNY 3,999 (लगभग 47,000 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Cool Berry Powder, Mint Green, Lemon Yellow और Cocoa Black कलर्स में खरीदा जा सकेगा। 

Vivo S30 के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

डुअल-सिम वाला यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड OriginOS 5 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर 4 nm Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है। Vivo S30 में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT700V 1/1.56-inch प्राइमरी कैमरा, 50 मेगपिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। 
Advertisement

Vivo S30 Pro Mini के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में डुअल सिम दिया गया है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम, RAM और स्टोरेज स्पेसिफिकेशंस Vivo S30 के समान हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का 1/1.56-inch Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। Vivo S30 Pro Mini में 6.31 इंच 1.5K (1,260×2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.