चाइनीज कंपनी Vivo ने टैक्‍स से बचने के लिए भारत से 62,476 करोड़ रुपये विदेश भेजे : ED

छापेमारी के बाद ईडी ने 119 बैंक अकाउंट्स में रखे गए 465 करोड़ रुपये, 73 लाख रुपये कैश और 2 किलो गोल्‍ड बार को जब्‍त किया है।

विज्ञापन
Press Trust of India, अपडेटेड: 8 जुलाई 2022 12:55 IST
ख़ास बातें
  • यह पैसा वीवो के कुल कारोबार 1 लाख 25 हजार 185 करोड़ रुपये का आधा है
  • वीवो से जुड़ी 48 जगहों पर छापेमारी की थी ईडी ने
  • तीन चीनी नागरिकों का नाम आ रहा सामने, सभी देश छोड़कर जा चुके

वीवो पर कार्रवाई तब हुई, जब जांच एजेंसी को पता चला कि तीन चीनी नागरिकों और एक अन्य व्यक्ति ने भारत में 23 कंपनियों को इन सबमें शामिल किया।

भारत में कारोबार कर रहीं कई कंपनियां टैक्‍स पेमेंट से बचने के लिए नए रास्‍ते अख्तियार कर रही हैं। बीते कुछ वक्‍त में ऐसे मामलों का खुलासा हुआ है। इस कड़ी में अगला नाम चीनी कंपनी वीवो (Vivo) का जुड़ गया है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने गुरुवार को बताया कि देश में टैक्‍स के भुगतान से बचने के लिए स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने चीन को 62,476 करोड़ रुपये ‘अवैध रूप से' ट्रांसफर किए हैं। ईडी ने चीनी नागरिकों और कई भारतीय कंपनियों से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। 

यह पैसा वीवो के कुल कारोबार 1 लाख 25 हजार 185 करोड़ रुपये का लगभग आधा बताया जा रहा है। दो दिन पहले ही ईडी ने वीवो मोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ी 48 जगहों पर छापेमारी की थी, जिसके बाद यह बयान सामने आया है। ईडी ने यह भी कहा है कि छापेमारी के बाद उसने 119 बैंक अकाउंट्स में रखे गए 465 करोड़ रुपये, 73 लाख रुपये कैश और 2 किलो गोल्‍ड बार को जब्‍त किया है। 
Advertisement

वीवो पर कार्रवाई तब हुई, जब जांच एजेंसी को पता चला कि तीन चीनी नागरिकों और एक अन्य व्यक्ति ने भारत में 23 कंपनियों को इन सबमें शामिल किया। एक चार्टर्ड एकाउंटेंट नितिन गर्ग का नाम भी मामले में सामने आ रहा है। बताया जाता है कि सभी चीनी नागरिक साल 2018 से 21 के दौरान भारत छोड़कर जा चुके हैं। इनकी पहचान बिन लू, झेंगशेन ओयू और झांग जी के रूप में हुई है। बिन लू को वीवो का पूर्व-डायरेक्‍टर बताया जाता है। उसने 2018 में भारत छोड़ दिया था, जबकि बाकी दो नागरिक साल 2021 में देश से चले गए थे। 

ईडी ने कहा है कि इन (23) कंपनियों ने वीवो इंडिया को बड़ी मात्रा में फंड ट्रांसफर किया। इसके अलावा, 1,25,185 करोड़ रुपये की कुल बिक्री आय में से वीवो इंडिया ने 62,476 करोड़ रुपये या टर्नओवर का लगभग 50 प्रतिशत भारत से बाहर मुख्‍य रूप से चीन के लिए भेज दिया। 
Advertisement

ईडी के इस ऐक्‍शन को केंद्र सरकार द्वारा चीनी संस्थाओं पर सख्ती और ऐसी फर्मों और उनसे जुड़े भारतीय ऑपरेटिव्‍स पर कार्रवाई के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है, जो कथित तौर पर यहां काम करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्‍स चोरी जैसे गंभीर वित्तीय अपराधों में शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.