Vivo का X300 FE खरीदने के लिए 7 हजार ज्यादा चुकाएं! इन मॉडल्स के भी बढ़े दाम

Vivo V70 FE के 8GB+128GB बेस वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2026 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V70 FE को 4 हजार रुपये तक किया महंगा।
  • Vivo Y51 Pro की कीमत 4 हजार रुपये तक बढ़ी।
  • Oppo, Vivo, Samsung और Apple ने भी बढ़ाए दाम।

Vivo X300 FE को कंपनी ने 7 हजार रुपये महंगा कर दिया है।

स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने मोबाइल फोन महंगे करती जा रही हैं। ग्राहकों को नया स्मार्टफोन खरीदना अब काफी महंगा पड़ रहा है। वैश्विक स्तर पर मैमोरी चिप की शॉर्टेज से कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। स्मार्टफोन की लागत लगातार बढ़ रही है जिसका असर डिवाइसेज के दामों पर साफ देखा जा रहा है। Oppo, Vivo, Samsung और Apple जैसे दिग्गज ब्रांड भी अपने लगभग सभी डिवाइसेज के दामों में इजाफा कर रहे हैं। अब लेटेस्ट अपडेट में Vivo ने अपने स्मार्टफोन्स के प्राइसेज में भारी बढ़ोत्तरी की है। इससे पहले भी कंपनी कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा चुकी है। 

Vivo ने अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें पॉपुलर Vivo X300 FE भी शामिल है जिसे ब्रांड ने हाल ही में लॉन्च किया था। कंपनी ने कई पुराने मॉडल्स के दाम भी बढ़ा दिए हैं। इनमें Vivo T4 Lite 5G भी शामिल है। आइए आपको बताते हैं Vivo के कौन से स्मार्टफोन के कितने बढ़े हैं दाम। 

Vivo X300 FE

Vivo X300 FE को कंपनी ने 7 हजार रुपये महंगा कर दिया है। यह कंपनी की अबतक की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी है। फोन का 12GB+256GB वेरिएंट पहले जहां 79,999 रुपये में आता था, अब यह 86,999 रुपये में मिलेगा। इसी तरह फोन का 12GB+512GB वेरिएंट 89,999 रुपये की बजाए अब 96,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। 

Vivo X300 FE में 6.31 इंच LTPO AMOLED फुल HD+ (1,216 × 2,640 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 5 चिप से लैस किया गया है। फोन में रियर साइड में कंपनी ने Zeiss सपोर्टेड ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें f/1.57 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। 

Advertisement

फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में खास स्ट्रीट फोटोग्राफी मोड है। इसके साथ ही AI क्रिएटिव मोड जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। 

Vivo V70 FE

Vivo V70 FE को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। Vivo V70 FE के 8GB+128GB बेस वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। कंपनी ने इसे 4 हजार रुपये महंगा कर दिया है। इसी तरह 8GB+256GB वेरिएंट को 40,999 रुपये की बजाए 45,999 रुपये कर दिया है। फोन 5 हजार रुपये महंगा हो गया है। टॉप 12GB+256GB वेरिएंट 42,999 रुपये की बजाए अब 46,999 रुपये में मिलेगा। फोन 4 हजार रुपये महंगा हो गया है। 

Vivo Y51 Pro

Vivo Y51 Pro के 8GB+128GB बेस वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो गई है। इसी तरह 8GB+256GB वेरिएंट को 30,999 रुपये की बजाए 33,999 रुपये का कर दिया है। 

Advertisement

Vivo Y31 5G

Vivo Y31 5G का 6GB+128GB वेरिएंट अब 23,999 रुपये की बजाए 25,999 रुपये में मिलेगा। फोन को कंपनी ने 2 हजार रुपये महंगा कर दिया है। इसी तरह इसका 6GB+256GB वेरिएंट अब 26,999 रुपये की बजाए 28,999 रुपये में मिलेगा। 

Vivo T4 Lite 5G

Vivo T4 Lite 5G का 6GB+128GB वेरिएंट अब 14,999 रुपये की बजाए 18,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, फोन के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है।
 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fresh and premium IP69-rated design
  • Lighter Telephoto Extender Gen 2 works well
  • Vibrant 120Hz LTPO display
  • OriginOS 6 is highly customisable
  • Good raw performance
  • 40W wireless charging
  • Great battery life
  • Bad
  • Poor ultrawide camera
  • Average selfie camera
  • No HDR video recording option
  • Gets hot when recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.31 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,216x2,640 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,260x2,800 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7360 टर्बो

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

720x1570 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.68 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 0.08-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1,608x720 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.