Vivo Apex 2019 से 24 जनवरी को उठेगा पर्दा

वीवो का आगामी स्मार्टफोन Vivo Apex 2019 स्मार्टफोन 24 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

Vivo Apex 2019 से 24 जनवरी को उठेगा पर्दा

Vivo Apex 2019 से 24 जनवरी को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • वीवो एपेक्स 2019 का कोडनेम है 'वाटरड्रॉप'
  • MWC 2018 में वीवो एपेक्स की झलक देखने को मिली थी
  • 24 जनवरी को चीन में लॉन्च होगा Vivo Apex 2019
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने अपने आगामी स्मार्टफोन के नाम से पर्दा उठा दिया है। वीवो ने बताया कि कंपनी 24 जनवरी को Vivo Apex 2019 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी द्वारा वीबो पर जारी नए टीजर से लॉन्च डेट और फोन के नाम का पता चल रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल वीवो एपेक्स को चीनी मार्केट में उतारा जाएगा। इसका कोडनेम वाटरड्रॉप है। इस बात की और इशारा किया जा रहा है कि कंपनी अपने इस हैंडसेट में लिक्विड मेटल चेसिस का इस्तेमाल कर सकती है।

Vivo ने हाल ही में चीनी वेबसाइट Weibo पर नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में स्मार्टफोन के चारों किनारे घुमावदार दिखाई दे रहे हैं। टीजर की टैगलाइन है “To Simple Future,”। यह इस बात की और संकेत दे रही है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन नए अनलॉक मैकेनिज्म या नए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है।
 
8i89q0no

Photo Credit: Vivo/ Weibo

पिछले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Vivo Apex से पर्दा उठाया गया था। एपेक्स को वीवो ने दुनिया का पहला हाफ-स्क्रीन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर बताया था। पिछली लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि Vivo Apex 2019 का मॉडल नंबर EKI1831 होगा। नामी टिप्स्टर आइस यूनिवर्स ने कुछ समय पहले फोन की कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। तस्वीरों में भी फोन के किनारे घुमावदार दिखाई दे रहे थे। कहा जा रहा है कि फोन में कोई भी बटन नहीं होगा और कंपनी अपने इस फोन में लिक्विड मेटल चेसिस का इस्तेमाल कर सकती है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया गया है, उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट के दौरान ही कंपनी वीवो एपेक्स के फीचर्स की जानकारी देगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vivo Apex 2019, Vivo Apex, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »