वीवो वी5 के टॉप फ़ीचर जानें

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 नवंबर 2016 17:27 IST
ख़ास बातें
  • वीवो वी5 में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है
  • वीवो वी5 की कीमत 17,980 रुपये है
  • इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
वीवो ने आज भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन वीवो वी5 लॉन्च कर दिया। चीनी कंपनी वीवो का इरादा इस स्मार्टफोन के जरिए सेल्फी के दीवानों को लुभाने का है। इसके अलावा ओप्पो और जियोनी जैसे दूसरी कंपनियों को टक्कर देने का है जिन्होंने हाल ही में सेल्फी फोकस स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वीवो वी5 को कंपनी 'परफेक्ट सेल्फी' स्मार्टफोन बता रही है। वीवो वी5 की कीमत 17,980 रुपये है। वी5 की पहली सेल 26 नवंबर को होगी लेकिन फोन बुधवार से 22 शहरों में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होगा। यह स्मार्टफोन सिर्फ भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन क्राउन गोल्ड और स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा।

वीवो वी5 में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अलग-अलग रोशनी में ली जाने वाली सेल्फी को बेहतर बनाने के लिए 'मूनलाइट ग्लो' भी है। कंपनी का कहना है कि यह फोन बाजार में नई कामयाबी हासिल करेगा और ग्राहकों को पसंद आएगा। आइए जानते हैं सेल्फी कैमरे वाले इस स्मार्टफोन के टॉप फ़ीचर के बारे में।
Advertisement

फ्रंट कैमरा
वीवो वी5 में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जो फ्रंट 'मूनलाइट ग्लो' फ्लैश के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इससे कम रोशनी में बेहतर सेल्फी लेने में मदद मिलेगी। फ्रंट कैमरा अपर्चर एफ/2.0, सोनी आईएमएक्स376 सेंसर और 5पी लेंस के साथ आता है। इसके अलावा 'परफेक्ट सेल्फी' के लिए फेस ब्यूटी 6.0 ऐप भी दिया गया है। इस फोन में वीवो ने 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी दिया है।  
Advertisement

स्मार्ट स्पिलिट फ़ीचर
वीवो वी5 में दिए गए 'स्मार्ट स्क्रीन-स्पिलिट' फ़ीचर के जरिए यूज़र मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। यानी एक साथ दो ऐप इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके लिए पहले ऐप को बंद भी नहीं करना होगा। कंपनी का कहना है कि इस फ़ीचर से यूज़र एक स्क्रीन पर ही चैट करने के साथ-साथ वीडियो भी देख सकते हैं। फोन स्पिलिट स्क्रीन मोड पर काम कर सकता है।
Advertisement

रैम व स्टोरेज
वीवो ने मल्टीटास्किंग को आसान बनाने के लिए फोन में 4 जीबी रैम दिया है। फोन में तस्वीरें, वीडियो और ऐप स्टोर करने के लिए इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फिंगरप्रिंट सेंसर
वी5 में होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गया है। वीवो का दावा है कि इस तेज फिंगरप्रिंट सेंसर से फोन को 0.2 सेकेंड में अनलॉक किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Decent performance
  • Front camera is good in daylight
  • Slim and light
  • Bad
  • Plastic body
  • Underwhelming rear camera
  • Hybrid SIM slot
  • Custom OS still feels cluttered
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.