Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स

Vivo 12,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। लीक के मुताबिक, 11,970mAh रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी मास प्रोडक्शन तक पहुंच गई है।

Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
ख़ास बातें
  • Vivo की 11,970mAh Rated Capacity वाली बैटरी मास प्रोडक्शन तक पहुंची
  • कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है
  • iQOO भी 10,000mAh से बड़ी बैटरी वाला फोन ला सकता है
विज्ञापन

स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने की होड़ लगातार बढ़ रही है। अब Vivo भी इस मामले में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है। एक नए लीक के मुताबिक, कंपनी 12,000mAh कैटेगरी की स्मार्टफोन बैटरी को मास प्रोडक्शन तक पहुंचा चुकी है। इस बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh बताई गई है। इतना ही नहीं, कंपनी इससे भी बड़ी बैटरी पर काम कर रही है, जिसे आने वाले समय में बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि Vivo का कौन-सा फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा।

मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर Vivo की नई बैटरी टेक्नोलॉजी को लेकर जानकारी शेयर की है। टिप्स्टर ने सीधे तौर पर कंपनी का नाम नहीं बताया, लेकिन 'Blue Manufacturer' के संकेत से इसे Vivo से जोड़कर देखा जा रहा है। लीक के मुताबिक, कंपनी की सबसे बड़ी मास प्रोडक्शन बैटरी की रेटेड कैपेसिटी 11,970mAh है। इसे करीब 12,000mAh कैटेगरी में रखा जा सकता है। इससे पहले फरवरी में भी टिप्स्टर ने Vivo के एक ऐसे स्मार्टफोन की जानकारी दी थी, जिसमें 11,000mAh से 12,000mAh तक की टिपिकल कैपेसिटी वाली बैटरी टेस्ट की जा रही थी।

Vivo 12000mAh Battery Phone

लीक में एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। Vivo इससे भी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर काम कर रहा है। इसे कंपनी के एक अपकमिंग बड़े स्क्रीन वाले स्मार्टफोन में दिया जा सकता है। हालांकि, टिप्स्टर ने अभी इसकी कैपेसिटी, फोन के नाम या लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि कंपनी का कौन-सा स्मार्टफोन सबसे पहले इस बैटरी के साथ आएगा।

लीक में Vivo के आने वाले फोल्डेबल फोन और iQOO के एक अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर भी जानकारी दी गई है। टिप्स्टर के मुताबिक, Vivo अगले साल नया फोल्डेबल फोन ला सकता है। कंपनी इसके डिजाइन को लेकर बड़े फोल्डेबल और वाइड डिजाइन के बीच ऑप्शन पर विचार कर रही है। वहीं, iQOO एक 7-इंच डिस्प्ले वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन तैयार कर रहा है, जिसमें 10,000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। यह फोन चीन में 2027 के मिड तक पेश किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  3. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  4. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  5. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  6. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  7. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  10. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »