वीडियोकॉन ने लॉन्च किये दो नए बजट स्मार्टफोन क्रिप्टन वी50डीए और वी50डीसी

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2016 18:13 IST
वीडियोकॉन ने बुधवार को अपने दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50डीए वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50डीसी लॉन्च कर दिए। दोनों नए स्मार्टफोन को कंपनी ने देश में तेजी से उभर रहे स्मार्टफोन यूजर तक बजट दाम में एंड्रॉयड स्मार्टफोन का अनुभव देने के मिशन के तहत लॉन्च किया है।

बात करें वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50डीए की तो इसमें 5 इंच का डब्ल्यूवीजीए कैपेसिटिव आईपीएस डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलेगा। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का ऑटो-फोकस रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है जो 3जी नेटवर्क पर वीडियो कॉलिंग सपोर्ट करता है। वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50डीए की कीमत कंपनी ने 5,999 रुपये रखी है। 

कनेक्टिविटी के लिए क्रिप्टन वी50डीए 3जी, ब्लूटूथ, वाई-फाई (802.11 बी/जी/एन), माइक्रो-यूएसबी, जीपीएस, ए-जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फीचर सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 7.5 घंटे तक का टॉकटाइम और 280 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन146x74.5x10.2 मिलीमीटर है.
 

वहीं वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50डीसी स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर चलता है।  कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बाकी सभी फीचर क्रिप्टन वी50डीए स्मार्टफोन जैसे ही हैं। लेकिन इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 6,099 रुपये रखी है।
Advertisement

दोनों स्मार्टफोन में जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं। इसके अलावा वीडियोकॉन के इन दोनों स्मार्टफोन में कंपनी के वी-सेफ और वी-सिक्योर ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। 
Advertisement

कुछ दिनों पहले ही वीडियोकॉन 4जी स्मार्टफोन क्रिप्टन वी50एफजी को कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया था। वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50एफजी स्मार्टफोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक (एमटी6735वी) प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.