• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीडियोकॉन क्रिप्टन 22 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

वीडियोकॉन क्रिप्टन 22 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

वीडियोकॉन क्रिप्टन 22 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
वीडियोकॉन ने भारत में अपनी क्रिप्टन सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन क्रिप्टन 22 लॉन्च कर दिया है। वीडियोकॉन क्रिप्टन 22 की कीमत 7,200 रुपये है। यह फोन देशभर के बाज़ार में ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।वीडियोकॉन के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही क्रिप्टन 22 भी एसओएस-बी-सेफ और पैनिक बटन के साथ आता है। एसओएस-बी-सेफ फ़ीचर के जरिए आपातकाल की स्थिति में अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अपनी लोकेशन साझा कर सकते हैं।

वीडियोकॉन क्रिप्टन 22 में 5 इंच क(480x854 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन डिस्प्ले है।  फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 प्रोसेर है। फोन में 2 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। लेकिन सिर्फ पहले सिम स्लॉट पर ही 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

क्रिप्टन 22 फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2450 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.0, यूएसबी ओटीजी और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं।  इसके अलावा क्रिप्टन 22 में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और एम्बियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 145.2 x 72 x 8.9 मिलीमीटर है।  वीडियोकॉन ने क्रिप्टन 22 में वीओवाईफाई फ़ीचर दिया है।  हैंडसेट के साथ इरोज़ नाउ की एक साल की मेंबरशिप और एक फुल वर्ज़न गेमलोफ्ट गेम मिलता है। इसके अलावा फोन में आईआर ब्लास्टर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2450 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »