वीडियोकॉन अल्ट्रा30 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी

वीडियोकॉन अल्ट्रा30 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • वीडियोकॉन अल्ट्रा30 की कीमत 8.590 रुपये है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर स्नैपडील पर उपलब्ध है
विज्ञापन
वीडियोकॉन ने अपनी अल्ट्रा सीरीज़ में नया 4जी एंड्रॉयड स्मार्टफोन अल्ट्रा30 लॉन्च कर दिया है। वीडियोकॉन अल्ट्रा30 स्मार्टफोन की कीमत 8,590 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फोन ब्लू गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

वीडियोकॉन अल्ट्रा30 स्मार्टफोन में 5 इंच फुल एचडी आईपीएस (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। जो ड्रैगनट्रेलएक्स 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इसके अलावा मीराविज़न और कास्टस्क्रीन जैसे फ़ीचर से फोन में मीडिया देखना बेहतरीन अनुभव होता है। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरे की बात करें तो वीडियोकॉन अल्ट्रा30 फोन में पीडीएएफ, स्मार्ट डब्ल्यूडूआर व डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में सेल्फी लेने के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। अल्ट्रा30 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। फोन डुअल ऐप्स सपोर्ट करता है जिसका मतलब है कि फोन में डुअल व्हाट्सऐप भी चला सकते हैं। इस फोन में जेस्चर कंट्रोल फ़ीचर भी दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस फोन का डाइमेंशन 144X73.8X9.8 मिलीमीटर और वज़न 166.5 ग्राम है।

इसके अलावा अल्ट्रा30 को खरीदने पर यूज़र को इरोज़नाउ ऐप का 12 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी के अलावा 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम ऑडियो जैक व एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6735व्यू
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »