वीडियोकॉन डिलाइट 11+ लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

वीडियोकॉन डिलाइट 11+ लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • वीडियोकॉन डिलाइट 11+ की कीमत 5,800 रुपये है
  • फोन में 1 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक 6735एम प्रोसेसर दिया गया है
  • नए डिलाइट 11+ में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है
विज्ञापन
वीडियोकॉन ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन डिलाइट 11+ लॉन्च कर दिया है। वीडियोकॉन डिलाइट 11+ की कीमत 5,800 रुपये है। यह फोन स्पेस ग्रे कलर वेरिएंट में इस महीने के आखिर से देशभर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

वीडियोकॉन डिलाइट 11+ में 5 इंच का 480x854 एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन है। फोन में 1 गीगाहर्टज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक 6735एम प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। इस फोन में प्रोसेसर दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

वीडियोकॉन ने अपने नए डिलाइट 11+ में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है।

डिलाइट 11+ एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित प्रो 360 ओएस पर चलता है। यह फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डाइमेंशन 146 x 74 x 10 मिलीमीटर है।

कनेक्टिविटी के लिए वीडियोकॉन डिलाइट 11+ में 4जी एलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक्सीलेरोमीटर भी है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »