• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50एफजी 4जी कंपनी की साइट पर लिस्ट, जानें खूबियां

वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50एफजी 4जी कंपनी की साइट पर लिस्ट, जानें खूबियां

वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50एफजी 4जी कंपनी की साइट पर लिस्ट, जानें खूबियां
विज्ञापन
वीडियोकॉन अपने नए 4जी स्मार्टफोन क्रिप्टन वी50एफजी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हैंडसेट को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है लेकिन फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि वीडियोकॉन जल्द ही फोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है।

कंपनी की लिस्टिंग के मुताबिक, वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50एफजी स्मार्टफोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.5डी कर्व्ड ग्लास भी है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक (एमटी6735वी) प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप आधारित क्रिप्टन वी50एफजी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो भारत में 4जी बैंड को सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। फोन में दी गई 2200 एमएएच बैटरी के 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 96 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 144.6x71.8x8.6 मिलीमीटर है। फोन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी की लिस्टिंग से खुलासा होता है कि यह फोन इरोज़ के 6 महीने के मुफ्त सब्स्क्रिप्शन के साथ आएगा। फोन में वी-सेफ, वी-सिक्योर, गेमलोफ्ट गेम्स और ओपेरा मिनी जैसे ऐप प्री-इंस्टॉल आते हैं। 4जी के अलावा वीडियोकॉन क्रिप्टन वी50एफजी 3जी, जीपीआरएस/ईडीजीई, जीपीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और वाई-पाई जैसे कनेक्टिविटी फीचर सपोर्ट से लैस है।

इससे पहले वीडियोकॉन ने ज़ेड55 क्रिप्टन स्मार्टफोन सितंबर में 7,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। एंड्रॉयड 5.1 आधारित वीडियोकॉन ज़ेड55 क्रिप्टन डुअल सिम सपोर्ट स्मार्टफोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। इसके अलावा फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Videocon, Videocon Krypton V50FG, Video
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »