वर्टू सिग्नेचर टच प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत 6.5 लाख रुपये से शुरू

वर्टू सिग्नेचर टच प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत 6.5 लाख रुपये से शुरू
विज्ञापन
प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड वर्टू ने अपना सिग्नेचर टच हैंडसेट लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 6,500-13,700 पाउंड (6.5-13.8 लाख रुपये) के बीच है। डिवाइस की कीमत लेदर बॉडी कवर के ऑप्शन पर निर्भर करेगी। इस हैंडसेट को मार्केट में मौजूद सिग्नेचर मॉडल का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है। हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग कंपनी के चुनिंदा आउटलेट पर 28 सितंबर से 8 अक्टूबर के बीच होगी।

नए सिग्नेचर टच स्मार्टफोन आठ अलग लेदर बॉडी वेरिएंट में आएंगे। इनमें जेट काफ, गार्नेट काफ, ग्रेप लिज़ार्ड, प्योर जेट लिज़ार्ड, जेट एलिगेटर, प्योर नेवी एलिगेटर, क्लॉ डे पेरिस एलिगेटर और प्योर जेट रेड गोल्ड शामिल हैं। वर्टू सिग्नेचर टच स्मार्टफोन की एक शानदार खासियत इसमें मेटल का गल विज डोर का मौजूद होना है। यह रियर कैमरे के दोनों तरफ बना हुआ है। जहां एक तरफ माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट बना हुआ है तो दूसरी ओर सिम कार्ड स्लॉट। लुक और बिल्ड के मामले में प्रीमियम डिवाइस होने के साथ इसके स्पेसिफिकेशन भी शानदार हैं।
vertu signature touch gull wing doors
वर्टू सिग्नेचर टच स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसपर पांचवें जेनरेशन के सेफायर क्रिस्टल स्क्रीन का प्रोटेक्शन मौजूद है। डिवाइस की पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम और एड्रेनो 430 जीपीयू मौजूद होगा।

स्मार्टफोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 एपरचर वाला 21 मेगापिक्सल का फेज डिटेक्शन ऑटो फोकस रियर कैमरा है। इसके अलावा 2.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। रियर कैमरे से 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। वर्टू सिग्नेचर टच की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
vertu signature touch colours
हैंडसेट में 3160 एमएएच की लिथियम-इयॉन बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विकचार्ज 2.0 को सपोर्ट करता है। नए सिग्नेचर टच स्मार्टफोन में भारत में इस्तेमाल हो रहे दोनों ही 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होगा।
यह एनएफसी, ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई हॉटस्पॉट, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। डिवाइस में मौजूद स्पीकर डॉल्बी डिजिटल प्लस फ़ीचर से लैस हैं। फोन का डाइमेंशन 155x74x10.8 मिलीमीटर है और वज़न 225-236 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »