8 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 फरवरी 2017 13:07 IST
ख़ास बातें
  • वर्नी अपोलो स्मार्टफोन पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था
  • अपोलो 2 के स्टोरेज व रैम के आधार पर दो वेरिएंट होंगे
  • इस स्मार्टफोन में क्वाड एचडी डिस्प्ले दिया जा सकता है
चीनी स्मार्टपोन निर्माता वर्नी ने पिछले साल 6 जीबी रैम वाला अपना पहला स्मार्टफोन अपोलो लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इस महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी इवेंट में इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट अपोलो 2 के लॉन्च का ऐलान किया है। ख़ास बात है कि, कंपनी ने एक और कदम आगे बढ़ते हुए अपोलो 2 स्मार्टफोन में 8 जीबी का दमदार रैम दिया है। यह फोन 8 जीबी रैम के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन हो सकता है। इससे पहले असूस ज़ेनफोन एआर में 8 जीबी रैम था, जिसे 2017 की दूसरी तिमाही में बाज़ार में पेश किया जाएगा।

सोमवार को ट्विटर पर एक पोस्ट में वर्नी ने दावा किया कि अपोलो 2 हीलियो एक्स30 प्रोसेसर वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया कि यह डिवाइस 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन स्पेसिफिकेशन के अलावा, इस स्मार्टफोन में एक क्वाचएचडी डिस्प्ले होने की भी उम्मीद है।
Advertisement

चिपसेट की बात करें तो मीडियाटेक हीलियो एक्स30 प्रोसेसर को पिछले साल अगस्त में पेश किया गया था। यह हीलियो एक्स20 का अपग्रेडेड प्रोसेसर है। हीलियो एक्स30 टीएसएमसी के 10एनएम फिनफेट आर्किटेक्चर पर बना है और इसमें एक क्वाड-कोर पावरवीआर 7एक्सटी जीपीयू है। मीडियाटेक एक्स30 चिप में पिछले हीलियो एक्स20 और हीलियो एक्स25 की तरह ही एक ट्राई-क्लस्टर डिज़ाइन है। इस प्रोसेसर में 40 मेगापिक्सल तक के कैमरे और 24 मेगापिक्सल तक के वीडियो सपोर्ट करने की क्षमता है। चिपसेट 8 जीबी तक के रैम वाले डिवाइस को सपोर्ट कर सकता है।

यह चिप एक मॉडम के साथ आता है जो तीन कैरियर एग्रीगेशन (3सीए) और कैटेगरी 12 एलटीई सपोर्ट करता है। वर्नी अपोलो 2 के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमें एमडब्ल्यूसी में कंपनी द्वारा दी जाने वाली आधिकारिक जानकारी मिलने तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.