Upcoming Smartphones October 2023: Xiaomi 14, Vivo Y200 जैसे धांसू फोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च!

Xiaomi की ओर से Xiaomi 14 सीरीज को अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2023 10:22 IST
ख़ास बातें
  • Vivo Y200 फोन डुअल कैमरा के साथ आएगा।
  • फोन की कीमत भारत में 21,999 रुपये संभावित तौर पर बताई जा रही है।
  • Xiaomi 14 सीरीज में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर होगा।

Vivo Y200 फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen1 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: Vivo

अक्टूबर का महीना खत्म होने को है। अक्टूबर अंत में लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च के बारे में कहा जाए तो किसी भी कंपनी की ओर से अधिकारिक तौर पर कोई घोषणा सामने नहीं आई है। लेकिन लीक्स के आधार पर कुछ स्मार्टफोन के लॉन्च की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। संभवत: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi और Vivo की ओर से नए स्मार्टफोन अगले हफ्ते पेश किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हो सकते हैं ये स्मार्टफोन। 

Vivo Y200 
Vivo की ओर से Vivo Y200 को अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन को 23 अक्टूबर को लॉन्च किया जाने वाला है। यह फोन Vivo Y100 का सक्सेसर होने वाला है। इसके बारे में कंपनी की ओर से खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। जिसके मुताबिक फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen1 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 4800 एमएएच बैटरी भी बताई गई है। जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।

इसके कैमरा के बारे में कहा गया है कि फोन डुअल कैमरा के साथ आएगा। जिसके साथ एक खास फीचर औरा लाइट के रूप में दिया जा सकता है। यह लाइट्स बैक पैनल पर देखने को मिल सकती हैं जो इसके डिजाइन को एक आकर्षक लुक देंगी। फोन की कीमत भारत में 21,999 रुपये संभावित तौर पर बताई जा रही है। 
Advertisement

Xiaomi 14
Xiaomi की ओर से Xiaomi 14 सीरीज को अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। सीरीज के लिए 27 अक्टूबर की डेट बताई जा रही है। अभी सीरीज को चीन में लॉन्च में किया जाएगा। अपकमिंग सीरीज में कंपनी Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro को पेश कर सकती है। इसमें Leica कैमरा देखने को मिलेगा जैसा कि Xiaomi 13 में भी देखा गया था। कंपनी ने इसके लिए Summilux लेंस की पुष्टि भी कर दी है। 
Advertisement

Xiaomi 14 सीरीज में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलेगा, ऐसी खबर है। यह Qualcomm का लेटेस्ट, और अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर होगा जिससे कंपनी 25 अक्टूबर को पर्दा उठाने जा रही है। Xiaomi 14 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें OmniVision OV50H सेंसर दिया जा सकता है। यह वनिला मॉडल में मिलने वाला है। जबकि Xiaomi 14 Pro में Sony IMX989 सेंसर होगा जो कि 1 इंच का सेंसर है। यह Xiaomi 13 में भी देखा गया था। इनमें कंपनी का नया ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS देखने को मिल सकता है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.36 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  2. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  2. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  3. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  4. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  5. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  6. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  7. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  8. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  9. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  10. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.