Vivo Y200 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Vivo Y200 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

Vivo Y200 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Vivo

Vivo Y200 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी।

विज्ञापन
Vivo Y200 5G की भारत लॉन्च तारीख कंफर्म हो गई है। यह फोन 23 अक्टूबर को देश में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो सकता है। आगामी फोन Y200 5G, Vivo Y100 5G का सक्सेसर होगा जो इस साल की शुरुआत में भारत में पेश हुआ था। ब्रांड द्वारा जारी किए गए पोस्टर से आगामी फोन के डिजाइन और कलर वेरिएंट का पता चला है। यहां हम आपको Vivo Y200 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo Y200 5G का डिजाइन


Vivo Y200 5G में Vivo Y29 सीरीज के जैसा रियर डिजाइन मिल सकता है। यह डिवाइस डेजर्ट गोल्ड और जंगल ग्रीन जैसे दो कलर्स में आएगा। हाल ही में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में फोन की कीमत 24,000 रुपये से कम होगी।


Vivo Y200 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo Y200 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस होगा। डिवाइस में रिंग-एलईडी स्मार्ट ऑरा फ्लैश होगा।

Vivo Y200 5G में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर होगा। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड फनटच ओएस 13 पर काम करेगा। फोन में 8 जीबी तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

बैटरी बैकअप के लिए इसमें 4,800mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन का बात करें तो इसकी मोटाई 7.96 मिमी और वजन 190 ग्राम होगा। आने वाले दिनों में Vivo Y200 5G के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »