• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Upcoming Smartphones December 2023: 24GB रैम, 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स वाले ये फोन होने जा रहे लॉन्च!

Upcoming Smartphones December 2023: 24GB रैम, 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स वाले ये फोन होने जा रहे लॉन्च!

Nubia Z60 Ultra दिसंबर में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक है।

Upcoming Smartphones December 2023: 24GB रैम, 50MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स वाले ये फोन होने जा रहे लॉन्च!

Photo Credit: Nubia

Nubia Z60 Ultra दिसंबर में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक है।

ख़ास बातें
  • Honor 90 GT को कंपनी 21 दिसंबर को चीन में पेश करने जा रही है।
  • फोन Honor 80 GT का सक्सेसर होने वाला है।
  • Nubia Z60 Ultra दिसंबर में 19 तारीख को होगा लॉन्च।
विज्ञापन
नए साल 2024 में कदम रखने से पहले स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कुछ कंपनियां दिसंबर अंत में स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। हालांकि लिस्ट बहुत लंबी नहीं है लेकिन स्मार्टफोन धांसू होने वाले हैं। जनवरी 2024 में स्मार्टफोन लॉन्च का सिलसिला एक बार फिर तेज होगा। लेकिन दिसंबर भी जाते जाते सरप्राइज देने वाला है। आइए जानते हैं दिसंबर अंत में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स के बारे में। 

Honor 90 GT 
Honor की ओर से दिसंबर 2023 के तीसरे हफ्ते में यह डिवाइस लॉन्च होने के लिए तैयार है। Honor 90 GT को कंपनी 21 दिसंबर को चीन में पेश करने जा रही है। इसके साथ में Honor Pad 9 टैबलेट भी लॉन्च किया जाएगा, ऐसी खबर है। फोन Honor 80 GT का सक्सेसर होने वाला है। कंपनी ने इस फोन के डिजाइन से पर्दा उठा दिया है। फोन पिछले कुछ दिनों से लीक्स में बना हुआ है जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चले हैं। इसमें 24GB रैम और Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट की पेअरिंग देखने को मिलने वाली है। फोन 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 3840Hz PWM डिमिंग होगी। 

Honor 90 GT स्पेसिफिकेशंस में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी शामिल है जिसमें OIS सपोर्ट होगा। इसमें 100W तक फास्ट चार्जिंग की बात सामने आई है। फोन में फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ तीन कलर वेरिएंट आने की बात कही गई है। 

Nubia Z60 Ultra 
Nubia Z60 Ultra दिसंबर में लॉन्च होने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन चीन में 19 दिसंबर को लॉन्च होने जा रहा है। यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा जिसमें Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलने वाला है। इसमें LPDDR5x RAM होगी, साथ में UFS 4.0 स्टोरेज हो सकती है। फोन को IP68 रेटेड बताया जा रहा है। इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा कंपनी देने वाली है। 

फोन में बैटरी भी बड़ी बताई गई है जो कि 6000mAh कैपिसिटी की होगी। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल होगा। फोन में एंड्रॉयड सिस्टम के तौर पर एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट होगा। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड, और 64 मेगापिक्सल का 3X पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च अपडेट के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा54-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  2. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  3. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  4. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  5. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  6. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  7. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  8. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  9. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  10. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »