50MP कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ Honor 90 GT देगा 21 दिसंबर को दस्तक, जानें सबकुछ

Honor 90 GT में 1.5K रेजॉल्यूशन और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ OLED पैनल दिया गया है।

50MP कैमरा, 100W चार्जिंग के साथ Honor 90 GT देगा 21 दिसंबर को दस्तक, जानें सबकुछ

Photo Credit: Honor

Honor 90 GT में 24GB तक रैम का सपोर्ट मिलेगा।

ख़ास बातें
  • Honor 90 GT में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ OLED पैनल दिया जाएगा।
  • Honor 90 GT में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा।
  • Honor 90 GT में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है।
विज्ञापन
Honor अपना नया किफायती फ्लैगशिप फोन Honor 90 GT लॉन्च करने वाला है। ऑनर का परफॉर्मेंस फोकस्ड फोन चीन में 21 दिसंबर को शाम 7 बजे दस्तक देने के लिए तैयार है। Honor 90 GT के साथ-साथ Honor X50 GT और Honor Tablet 9 जैसे अन्य डिवाइसेज भी दस्तक दे सकते हैं। यहां हम आपको Honor 90 GT के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor 90 GT डिजाइन


Honor 90 GT के ऑफिशियल पोस्टर में फ्रंट की ओर एक फ्लैट OLED पंच होल डिस्प्ले और फ्लैट ऐज नजर आ रहे हैं। ब्लू कलर का बैक पैनल, एक ब्लैक कलर का कैमरा आईलैंड नजर आता है, जिसमें दो कैमरे, एक एलईडी फ्लैश और एक GT लोगो है। आगामी फोन साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।


Honor 90 GT के अनुमानित स्पेसिफिकेशन


टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के वीबो पोस्ट के अनुसार, Honor 90 GT में 1.5K रेजॉल्यूशन और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ OLED पैनल दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा होगा। वहीं स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

प्रोसेसर के मामले में Honor 90 GT में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। यह स्मार्टफोन 100W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आएगा। आगामी स्मार्टफोन कई कॉन्फिगरेशन जैसे कि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 256GB स्टोरेज, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज और 24GB RAM + 1 GB स्टोरेज में आ सकता है। Honor 90 GT तीन कलर ऑप्शन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू में आएगा। चीनी बाजार में यह स्मार्टफोन Redmi K70 और आगामी फोन जैसे कि iQOO Neo 9 और OnePlus Ace 3 से टक्कर ले सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »