Upcoming Smartphones 2024 : तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्‍च होने वाले हैं ये स्‍मार्टफोन, देखें लिस्‍ट

New smartphone Launch : साल 2024 के बचे हुए 3 महीनों में एक से बढ़कर एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने वाले हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2024 15:25 IST
ख़ास बातें
  • अक्‍टूबर से दिसंबर के बीच कई लॉन्‍च प्रस्‍तावित
  • रियलमी से लेकर शाओमी की प्रीमियम डिवाइसेज आएंगी
  • Redmi K80 सीरीज को भी लाने की तैयारी

वनप्‍लस और आईकू की नई डिवाइसेज भी लाइन में हैं। OnePlus Ace 5 Pro में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा।

New smartphone Launch : साल 2024 के बचे हुए 3 महीनों में एक से बढ़कर एक स्‍मार्टफोन लॉन्‍च होने वाले हैं। इस महीने Vivo X200 सीरीज और Oppo Find X8 डिवाइसेज को मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, शाओमी 15 सीरीज को स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ पेश किए जाने की उम्‍मीद है। लाइन में वनप्‍लस 13, ऑनर मैजिक 7 सीरीज जैसी डिवाइसेज भी हैं। इनके अलावा, रेडमी, आईकू और रियलमी के कई फोन लॉन्‍च हो सकते हैं। 

Redmi K80 : टिप्‍सटर स्‍मार्ट पिकाचु के कई डिवाइसेज के बारे में जानकारी दी है। उनका कहना है कि Redmi K80 स्‍मार्टफोन को स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ लाया जा सकता है। फोन में 2K ओलेड डिस्‍प्‍ले मिल सकता है। इसी सीरीज के Redmi K80 Pro में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। फोन में 2K फ्लैट ओलेड डिस्‍प्‍ले, अल्‍ट्रासोनिक इन-स्‍क्रीन फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, वायरलैस चार्जिंग की भी खूबियां होंगी। 

OnePlus Ace 5 Pro and iQOO Neo 10 Pro : वनप्‍लस और आईकू की नई डिवाइसेज भी लाइन में हैं। OnePlus Ace 5 Pro में स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर होगा, तो वहीं iQOO Neo 10 Pro में डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर दिया जाएगा। दोनों फोन्‍स में बड़ी बैटरी मिलने की उम्‍मीद है। 

Realme GT Neo 7 : इस फोन को स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। दावा है कि यह 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। फोन में 6 हजार एमएएच से बड़ी बैटरी मिल सकती है। 
Advertisement

OnePlus Ace 5 : इस स्‍मार्टफोन सीरीज में 6,500mAh बैटरी, 100 वॉट चार्जिंग दी जा सकती है। ये डिवाइस भी इसी साल लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। OnePlus Ace 5 Pro और Ace 5 में BOE X2 डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रिजॉल्यूशन लेकर आता है। उम्मीद है कि सीरीज बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए राइट-एंगल मेटल मिडल फ्रेम से लैस होगी। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
  2. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  10. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.