• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सोनी के दो नए स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सोनी के दो नए स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

सोनी के दो नए स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक
विज्ञापन
सोनी दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है और अब इन दो स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सोनी के ये स्मार्टफोन बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट हो गए हैं। अभी इन स्मार्टफोन के नाम की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इनके मॉडल नंबर का खुलासा हो गया है।

जीएफएक्सबेंच पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, सोनी एफ3216 स्मार्टफोन में 1080 पिक्सल टचस्क्रीन वाला 4.6 इंच स्क्रीन है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इस फोन में 1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी6755 हीलियो पी10 प्रोसेसर हो सकता है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी860 है। टेस्ट किए गए प्रोटोटाइप डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

छोटे स्क्रीन साइज़ को छोड़ दें तो इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन एक्सपीरिया सी6 जैसे ही है। कुछ दिनों पहले ही सोनी के इस फोन की कथित तस्वीर लीक हुई थी।

बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग में जिस दूसरे स्मार्टफोन का खुलासा हुआ है उसका मॉडल नंबर सोनी एफ311 है। इस फोन में कथित तौर पर 4.6 इंच स्क्रीन, 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा होने का खुलासा हुआ है। इस फओन में 1.5 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। यह फोन भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , sony, sony smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  2. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  3. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  9. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  10. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »