• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • साबुन मंगाया था मिल गया Realme Pad टैबलेट, एक ट्विटर यूज़र ने ऐसे खींची Flipkart की टांग

साबुन मंगाया था मिल गया Realme Pad टैबलेट, एक ट्विटर यूज़र ने ऐसे खींची Flipkart की टांग

Flipkart सेल के आखिरी दिन यानी 10 अक्टूबर को, ट्विटर पर @AnilGanti हैंडल चलाने वाले अनिल ने एक ट्वीट में Realme Pad टैबलेट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उसने फ्लिपकार्ट से साबुन ऑर्डर किया और उसके बदले उसे यह (Realme Pad) मिला।

साबुन मंगाया था मिल गया Realme Pad टैबलेट, एक ट्विटर यूज़र ने ऐसे खींची Flipkart की टांग

हाल ही में एक व्यक्ति को Flipkart के जरिए iPhone 12 मंगवाने पर साबुन मिलने की खबर सामने आई थी

ख़ास बातें
  • ट्विटर यूज़र ने Flipkart की खींची टांग
  • पहले साबुन के बदले Realme Pad टैबलेट मिलने का दावा किया
  • बाद में कह दिया आपके साथ मज़ाक किया गया है
विज्ञापन
10 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर बिग बिलियन डेज़ सेल (Big Billion Days Sale) खत्म हुई थी, जिसके बाद लोगों के पास उनके द्वारा मंगाए गए प्रोडक्ट्स पहुंचने शुरू हो गए और साथ ही कई अजब-गजब किस्से भी देखने को मिलने लगे हैं। हाल ही में एक व्यक्ति ने iPhone 12 के बजाय साबुन मिलने का दावा किया था, जिसे लेकर Flipkart ने रिफंड भी जारी किया। अब, एक व्यक्ति ने ट्विटर के जरिए मज़ेदार अंदाज़ में ई-कॉमर्स दिग्गज की टांग खींची है। आइए पूरा मामला जानते हैं। 

Flipkart सेल के आखिरी दिन यानी 10 अक्टूबर को, ट्विटर पर @AnilGanti हैंडल चलाने वाले अनिल ने एक ट्वीट में Realme Pad टैबलेट की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि उसने फ्लिपकार्ट से साबुन ऑर्डर किया और उसके बदले उसे यह (Realme Pad) मिला। उसने ताना कसते हुए आगे लिखा "क्या स्कैम है।"
 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इसके बाद  Flipkart ने देरी न करते हुए रिप्लाई किया और यूज़र से उसकी ऑर्डर आईडी शेयर करने के लिए कहा। इसके बाद अनिल ने रिप्लाई करते हुए असली बात बताई। दरअसल, डिलिवरी में अकसर सामने आमने वाली गड़बड़ियों को निशाना बनाते हुए अनिल ने फ्लिपकार्ट के साथ यह मज़ाक किया था। अनिल ने अपने रिप्लाई में लिखा (अनुवादित), "तुरंत रिप्लाई के लिए शुक्रिया, लेकिन यह ट्वीट एक जोक (मजाक) था। मैंने रियलमी पैड ही ऑर्डर किया था और मुझे यह एक दिन पहले मिल गया है।"

अनिल का यह रिप्लाई अभी भी दिखाई दे रहा है, लेकिन हमारे द्वारा जांचने पर हमने पाया कि Flipkart ने अपने रिप्लाई को डिलीट कर दिया। कटाक्ष से भरे इस ट्वीट में कई ट्विटर यूज़र ने गजब प्रतिक्रियाएं दी हैं।
 
@pmtadnan यूज़र ने लिखा कि आपको Realme Pad मिला है, इसलिए Flipkart का रिप्लाई तुरंत आ गया। यदि आपको टैबलेट के बजाय साबुन मिला होता तो इनका कुछ पता नहीं चलता।
 
@pratik21098 यूज़र ने हालिया iPhone 12 के बजाय साबुन मिलने की खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा कि "आपके साबुन यहां है। इस व्यक्ति के फोन के बारे में नहीं पता"
 
बता दें कि Big Billion Days Sale के दौरान एक व्यक्ति ने iPhone 12 ऑर्डर किया था, लेकिन उसने दावा किया कि उसे Apple फोन के बदले साबुन मिले। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने उस व्यक्ति द्वारा शिकायत करने के बाद पैसे वापस करते हुए कार्रवाई करने का आश्वसन दिया।     
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Flipkart sale, Flipkart Order Scam, Flipkart Soap
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »