5000 एमएएच की दमदार बैटरी वाले फोन जो इस साल हुए लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2016 17:35 IST
ख़ास बातें
  • ज़ेडटीई नूबिया एन1 में 5000 एमएएच की दमदार बैटरी है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है
  • वहीं 10,000 रुपये से कम कीमत में असूस ज़ेनफोन मैक्स (2016) एक विकल्प है
हममें से कुछ लोग स्मार्टफोन में तेज प्रोसेसर चाहते हैं तो कुछ बेस्ट कैमरा। लेकिन शायद अधिकतर लोगों को बेहतर बैटरी लाइफ वाले स्मार्टफोन की तलाश रहती है जिससे उन्हें बार-बार फोन को चार्जिंग में ना लगाना पड़े। इन दिनों स्मार्टफोन निर्माता बड़ी बैटरी क्षमता वाले फोन पेश कर रहे हैं ताकि इस फ़ीचर को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। जियोनी मैराथन सीरीज़, असूस ज़ेनफोन मैक्स सीरीज़ के हैंडसेट कुछ उदाहरण हैं।  

आज हम आपको बता रहे हैं उन फोन के बारे में जिनमें 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। किसी स्मार्टफोन का चुनाव करने के दौरान हम सभी की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। हममें से कुछ लोग तेज प्रोसेसर, तो कुछ बेस्ट कैमरा चाहते हैं। हर किसी का बजट भी अलग-अलग होता है। अच्छी बात यह है कि आज सिर्फ अच्छे अनुभव के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि हमने यह लिस्ट 5000 एमएच की बैटरी क्षमता के हिसाब से तैयार की है और हमने इनमें से सभी फोन का रिव्यू नहीं किया है। इसके अलावा हमने इस लिस्ट में सिर्फ उन्हीं स्मार्टफोन को शामिल किया है जो इसी साल लॉन्च हुए हैं।

ज़ेडटीई नूबिया एन1

ज़ेडटीई ने इसी महीने भारत में अपना नूबिया एन1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। नूबिया एन1 की कीमत 11,999 रुपये है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी।
Advertisement

ज़ेडटीई नूबिया एन1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित नूबिया 4.0 यूआई पर चलता है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आता है। हैंडसेट में 5.5 इंच (1920x1080 पिक्सल) का फुल एचडी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 64 बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। ज़ेडटीई नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। एन1 में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एफ/ 2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसका सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल)
Advertisement
पुराने वेरिेएंट की तरह ज़ेनफोन मैक्स के नए वेरिएंट असूस ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) 2016 में भी 5000 एमएएच की बैटरी है। इस डिवाइस का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर भी किया जा सकता है। हैंडसेट की बैटरी नॉन-रिमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि ज़ेनफोन मैक्स की बैटरी 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी और 3जी नेटवर्क पर 37.6 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।
 

असूस ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम वाला है और दूसरा 3 जीबी रैम वाला। ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) में पुराने वेरिएंट की तरह 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम में ग्राहकों के पास 2 या 3 जीबी रैम के बीच चुनाव करने का विकल्प मिलता है। नए वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
Advertisement

अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर
Advertisement
अल्काटेल ने पिक्सी सीरीज में अपना नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन पिक्सी 4 प्लस पावर सितंबर में लॉन्च किया।  इस फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दी गई 5000 एमएएच की बैटरी, जो एक पावर बैंक की तरह भी काम करती है।  जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और अगर आप चाहें तो इसे एक पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर दो दिन से ज्यादा चलेगी। इसके अलावा फोन से लगातार 22 घंटे तक वाई-फाई के साथ ब्राउज़िंग, 14 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 5 दिन तक नॉन-सटॉप म्यूज़िक प्ले किया जा सकता है। कंपनी का यह भी कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने पर बैटरी से 2850 एमएएच की बैटरी क्षमता वाले टैबलेट और 2000 एमएएच की बैटरी वाले स्मार्टफोन को एक बार फुल चार्ज किया जा सकता है।
 

अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर में 5.5 इंच फुल एचडी (720x 1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है।

आर्कोस 50 सेफायर
आर्कोस कंपनी ने अगस्त में एक साथ कई हैंडसेट पेश किए थे। बात करें आर्कोस 50 सेफायर की बैटरी की तो यह फोन 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर बैटरी कम से कम दो दिन तक चलेगी। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें डुअल-सिम स्लॉट है। हैंडसेट में 5 इंच (720x1280 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737वीडब्ल्यूटी प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
 

हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटोफोकस, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश से लैस है। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। आर्कोस 50 सेफायर को पावर देने के लिए मौजूद है 5000 एमएएच की बैटरी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन एक बार पूरी तरह से चार्ज हो जाने के बाद दो दिन चलेगा।

जियोनी एम6
जियोनी एम6 में 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके बारे में 6.4 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक, 55 घंटे तक के टॉक टाइम और 33 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि एम6 की बैटरी दो घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी। चीन में लॉन्च हुए जियोनी एम6 के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 27,200 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 29,200 रुपये) है।

जियोनी एम6 एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित अमिगो 3.5 ओएस पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। स्मार्टफोन 64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलेगा, साथ में मौजूद होगा 4 जीबी का रैम। यूज़र के पास 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज के बीच चुनने का विकल्प होगा। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल करना भी संभव है।  कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

ब्लू एनर्जी एक्सएल
अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने इस साल दमदार बैटरी वाला ब्लू एनर्जी एक्सएल लॉन्च किया। हैंडसेट का अनलॉक वर्ज़न एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न डॉट कॉम पर 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) में उपलब्ध है।
 

ब्लू एनर्जी एक्सएल की सबसे अहम ख़ासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि मात्र 10 मिनट चार्ज़ करने के बाद एनर्जी एक्सएल की बैटरी 4 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। ब्लू एनर्जी एक्सएल में 6 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 6753 प्रोसेसर है। यह 3 जीबी रैम से लैस है। ब्लू एनर्जी एक्सएल में रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। 13  मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमर के साथ आता है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इससे यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ा पाएंगे।

पैनासोनिक पी75
पैनासोनिक ने जून में किफायती दर में एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया। पैनासोनिक पी75 में 5000 एमएएच की बैटरी है और यह 5,990 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात यह है कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद हैंडसेट का वज़न 157 ग्राम है। इस स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को 399 रुपये का प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड मुफ्त आता है।
 

पैनासोनिक पी75 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस इस फोन में 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह शैंपेन गोल्ड और सैंड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एक फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस
एसर ने अप्रैल में न्यू यॉर्क में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में 250 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) कीमत वाला एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस नाम से लॉन्च किया। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

एसर के इस नए स्मार्टफोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ट्राई-फोकस (लेजर, कंट्रास्ट और फेज डिटेक्शन) रियर कैमरा है।  5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।

लेनोवो वाइब पी1
लेनोवो ने अपना वाइब पी1 स्मार्टफोन का टर्बो वेरिएंट फरवरी में लॉन्च किया था। लेनोवो वाइब पी1 टर्बो एक डुअल-सिम फोन है। इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लेनोवो वाइब पी1 वाले हैं, फ़र्क रियर कैमरे के सेंसर का है। वाइब पी1 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है जबकि वाइब पी1 टर्बो में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर दिया गया है। बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है।  यहां पर 2 जीबी और 3 जीबी रैम, 13 और 16 मेगापिक्सल कैमरा व 4900 और 5000 एमएएच की बैटरी है।
 

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाला लेनोवो वाइब टर्बो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। लेनोवो वाइब पी1 टर्बो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह हैंडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू, 2 जीबी रैम (लिस्टिंग में 3 जीबी रैम का भी ज़िक्र है), 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (128 जीबी तक), एनएफसी और यूएसबी ओटीजी से लैस है। स्मार्टफोन के दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई सपोर्ट करेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो
डुअल सिम सपोर्ट वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (एसएम-ए9100) में गैलेक्सी ए9 की तुलना में बेहतर रियर कैमरा, ज्यादा रैम और 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। बाकी सारे स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए9 जैसे ही हैं। गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल रियर ऑटो फोकस कैमरा दिया गया था। वहीं गैलेक्सी ए9 प्रो में इन्हीं सभी कैमरा फीचर के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 'प्रो' वेरिएंट में 4 जीबी रैम है।
 

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में कर्व्ड ग्लास के साथ 6 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। इसके साथ ही फोन में वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , smartphone, battery, 5000 mAh battery smartphone, android, mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.