आसुस ज़ेनफोन मैक्स के दो नए वेरिएंट लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

आसुस ज़ेनफोन मैक्स के दो नए वेरिएंट लॉन्च, कीमत 9,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
आसुस इंडिया ने अपने ज़ेनफोन मैक्स हैंडसेट के दो नए वेरिएंट भारत में लॉन्च किए हैं। गौरतलब है कि 5000 एमएएच की बैटरी से लैस आसुस ज़ेनफोन मैक्स को इस साल जनवरी महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह 8,999 रुपये में उपलब्ध है।

पुराने वेरिएंट की तुलना में नए वेरिएंट आसुस ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज से लैस हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम वाला है और दूसरा 3 जीबी रैम वाला। अन्य अंतर में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम शामिल हैं।

2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 9,999 रुपये में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। वहीं, 3 जीबी रैम वाला वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। नए वेरिएंट को कंपनी ने ब्लैक और व्हाइट के अलावा ऑरेंज व ब्लू कलर वेरिएंट में भी उपलब्ध कराया है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की करें तो ज़ेनफोन मैक्स (जे़डसी550केएल) में पुराने वेरिएंट की तरह 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम में ग्राहकों के पास 2 या 3 जीबी रैम के बीच चुनाव करने का विकल्प रहेगा। नए वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

पुराने वेरिेएंट की तरह ज़ेनफोन मैक्स के नए वेरिएंट में भी 5000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने बताया है कि इस डिवाइस का इस्तेमाल पावर बैंक के तौर पर भी किया जा सकता है। हैंडसेट की बैटरी नॉन-रीमूवेबल है। कंपनी का दावा है कि ज़ेनफोन मैक्स की बैटरी 38 दिनों का स्टैंडबाय टाइम देगी और 3जी नेटवर्क पर 37.6 घंटे तक का टॉक टाइम।

इस डुअल-सिम हैंडसेट में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस,  ग्लोनास, ब्लूटूथ और वाई-फाई शामिल हैं।

ज़ेनफोन सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह यह भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। यह एक्सेलेरोमीटर, ई-कंपास, प्रॉक्सिमिटी और एंबियंट लाइट सेंसर के साथ आएगा। हैंडसेट ब्लैक, व्हाइट, ऑरेंज और ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »