अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच की बैटरी

अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर लॉन्च, इसमें है 5000 एमएएच की बैटरी
ख़ास बातें
  • अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर में 5000 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन में 1 जीबी रैम व 8 जीबी स्टोरेज है
  • फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है
विज्ञापन
अल्काटेल ने पिक्सी सीरीज में अपना नया एंड्रॉयड स्मार्टफोन पिक्सी 4 प्लस पावर लॉन्च कर दिया है। अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर स्मार्टफोन को स्पेसिफिकेशन की जानकारी के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने भारत में पिक्सी 4 (5) स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर में 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। बैटरी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और अगर आप चाहें तो इसे एक पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार फुल चार्ज करने पर दो दिन से ज्यादा चलेगी। इसके अलावा फोन से लगातार 22 घंटे तक वाई-फाई के साथ ब्राउज़िंग, 14 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग और 5 दिन तक नॉन-सटॉप म्यूज़िक प्ले किया जा सकता है।

अल्काटेल पिक्सी 4 प्लस पावर में 5.5 इंच फुल एचडी (720x 1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन है। इस फोन में 1 जीबी रैम है। फोन में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पिक्सी 4 प्लस पावर 3जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है। अल्काटेल का यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन का डाइमेंशन 152 x 78.3 x 9.9 मिलीमीटर और वज़न 202 ग्राम है। बात करें कनेक्टिविटी की तो इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं। यह फोन ब्लैक, व्हाइट, औरेंज, ग्रीन ब्लू कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »