लेनोवो वाइब पी1 टर्बो में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

लेनोवो वाइब पी1 टर्बो में है 5000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत
विज्ञापन
लेनोवो ने अपना वाइब पी1 स्मार्टफोन का टर्बो वेरिएंट फरवरी में लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन भारत में ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। उम्मीद है कि लेनोवो जल्द ही फोन को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च कर सकती है।

मुंबई के एक नामी रिटेलर के मुताबिक, वाइब पी1 स्मार्टफोन भारत में 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हैंडसेट का सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट मिलेगा। लेनेवो वाइब पी1 टर्बो इंडोनेशिया में 3,999,000 इंडोनेशियन रुपया (करीब 20,000 रुपये) में लॉन्च हुआ था।

लेनोवो वाइब पी1 टर्बो एक डुअल-सिम फोन है। इसके ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लेनोवो वाइब पी1 वाले हैं, फ़र्क रियर कैमरे के सेंसर का है। वाइब पी1 13 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है जबकि वाइब पी1 टर्बो में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर दिया गया है। बाकी स्पेसिफिकेशन में कोई अंतर नहीं है। हालांकि, कंपनी के प्रोडक्ट पेज पर कुछ गड़बड़ियां है। यहां पर 2 जीबी और 3 जीबी रैम, 13 और 16 मेगापिक्सल कैमरा व 4900 और 5000 एमएएच की बैटरी का ज़िक्र किया गया है।
 

4जी एलटीई को सपोर्ट करने वाला लेनोवो वाइब टर्बो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। वाइब पी1 टर्बो में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। यह हैंडसेट 1.5 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 615 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 405 जीपीयू, 2 जीबी रैम (लिस्टिंग में 3 जीबी रैम का भी ज़िक्र है), 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (128 जीबी तक), एनएफसी और यूएसबी ओटीजी से लैस है। स्मार्टफोन के दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई सपोर्ट करेंगे।

कंपनी ने पिछले साल भारत में वाइब पी1 के साथ लेनोवो वाइब पी1एम को भी लॉन्च किया था। यह वाइब पी1 का लाइट वेरिएंट है। लेनेवो वाइब पी1एम में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 64 बिट क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम है। वाइब पी1एम की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौजूद है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »