पैनासोनिक पी75 में है 5000 एमएएच की बैटरी, कीमत 6,000 रुपये से कम

पैनासोनिक पी75 में है 5000 एमएएच की बैटरी, कीमत 6,000 रुपये से कम
विज्ञापन
पैनासोनिक ने किफायती दर में एक बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन पेश किया है। पैनासोनिक पी75 में 5000 एमएएच की बैटरी है और यह 5,990 रुपये में मिलेगा। मज़ेदार बात यह है कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद हैंडसेट का वज़न 157 ग्राम है। इस स्मार्टफोन के साथ ग्राहकों को 399 रुपये का प्रोटेक्टिव स्क्रीन गार्ड मुफ्त मिलेगा।

पैनासोनिक पी75 में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस इस फोन में 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह शैंपेन गोल्ड और सैंड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ एक फ्लैश भी मौजूद है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 5000 एमएएच की बैटरी। पैनासोनिक पी75 में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो यूएसबी 2.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 127.3 x 66 x 9.65 मिलीमीटर है। एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, लाइट और ईकंपास सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Panasonic P75, Panasonic P75 Launched, Panasonic P75 Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »