• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ब्लू एनर्जी एक्सएल में है 5000 एमएएच की बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ब्लू एनर्जी एक्सएल में है 5000 एमएएच की बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

ब्लू एनर्जी एक्सएल में है 5000 एमएएच की बैटरी, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने अपना नया स्मार्टफोन ब्लू एनर्जी एक्सएल लॉन्च किया है। हैंडसेट का अनलॉक वर्ज़न एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न डॉट कॉम पर 299 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) में उपलब्ध है। ब्लू एनर्जी एक्सएल स्मार्टफोन 4जी एलटीई फ़ीचर के साथ आता है। अफसोस की बात यह है कि एनर्जी एक्सएल को अमेरिका के बाहर लॉन्च किए जाने के संबंध को कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ब्लू एनर्जी एक्सएल की सबसे अहम ख़ासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि मात्र 10 मिनट चार्ज़ करने के बाद एनर्जी एक्सएल की बैटरी 4 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। नए ब्लू स्मार्टफोन की भिड़ंत आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016) से होगी जो 5000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

(जानें: ब्लू एनर्जी एक्सएल बनाम आसुस ज़ेनफोन मैक्स 2016)

ब्लू एनर्जी एक्सएल में 6 इंच का फुल-एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 367 पीपीआई। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित ब्लू एनर्जी एक्सएल को साल के अंत तक एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलेगा। यह जानकारी कंपनी ने दी। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक 6753 प्रोसेसर के साथ ग्राफिक्स के लिए माली-टी72-0 ग्राफिक्स जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह 3 जीबी रैम से लैस है। ब्लू एनर्जी एक्सएल में रियर हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

ब्लू का नया स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमर के साथ आएगा। यह एफ/ 2.0 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस है। इससे यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) के जरिए बढ़ा पाएंगे।

ब्लू एनर्जी एक्सएल के कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3जी, यूएसबी टाइप-सी 2.0 और ए-जीपीएस शामिल हैं। यह स्मार्टफोन गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »