120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट

OnePlus, IQOO, Vivo जैसे ब्रांड्स के कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स कुछ ही मिनटों में चार्ज होकर दिनभर का बैकअप दे सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 18:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus, IQOO, Vivo जैसे ब्रांड दे रहे 120W चार्जिंग फीचर।
  • OnePlus 15 में 7300mAh की बैटरी मिलती है।
  • IQOO 13 में 6000mAh की बैटरी मिलती है।

OnePlus 15 चाइनीज कंपनी के सबसे धांसू स्मार्टफोन्स में से है जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन चार्जिंग में जब 3 से 4 घंटे लगते थे, अब वह बात बहुत पुरानी हो गई है। स्मार्टफोन कंपनियां अब एक तरफ जहां 10 हजार mAh जैसी विशाल बैटरी कैपिसिटी फोन में दे रही हैं, साथ में इन्हें चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर भी उपलब्ध करवा रही हैं। कुछ स्मार्टफोन तो ऐसे हैं जो मिनटों के अंदर चार्ज होकर आपको बहुत आसानी से सुबह से लेकर शाम तक का बैकअप दे सकते हैं। इनमें OnePlus, IQOO, Vivo जैसे कुछ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं। आइए जानते हैं उन स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट जो 120W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस होकर आते हैं। 

OnePlus 15
OnePlus 15 चाइनीज कंपनी के सबसे धांसू स्मार्टफोन्स में से है जिसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में कंपनी ने 7300mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ में 120W Super VOOC चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 30 से 40 मिनट के अंदर 100% तक चार्ज हो सकता है! 

IQOO 13
IQOO 13 कंपनी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन्स में से एक है। फोन में 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया गया है। यह AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Snapdragon 8 Gen 3 चिप की पावर मिलती है। इसकी बैटरी 6000mAh की है। जिसके साथ कंपनी ने 120W FlashCharge का सपोर्ट दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन 20 मिनट के लगभग समय में 100% चार्ज हो सकता है। 

realme GT 6T
realme GT 6T के लिए दावा किया जाता है कि यह फोन सबसे कम समय में चार्ज होने वाले फ्लैगशिप डिवाइसेज में से है। फोन में 6.74 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। यह Snapdragon 7 Plus Gen 3 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 5500mAh बैटरी है और 120W Super VOOC चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन केवल 15 मिनट में 100% चार्ज हो सकता है। 

Motorola Edge 50 Pro
Motorola Edge 50 Pro एक धांसू पावर डिवाइस है जो 6.7 इंच के P-OLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन 4500mAh बैटरी से लैस होकर आता है। इसमें 125W TurboPower चार्जिंग फीचर मिलता है। यह 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन 4 मिनट के चार्ज के अंदर ही दिनभर का बैकअप दे सकता है। 

Xiaomi 11T Pro 5G 
Xiaomi 11T Pro 5G में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी है। यह 5000 mAh बैटरी से लैस है। कंपनी ने इसमें 120W Xiaomi HyperCharge फीचर दिया है। फोन के लिए कहा जाता है कि यह 17 मिनट में 100% तक चार्ज हो सकता है। आंकड़े रिपोर्ट्स आधारित हैं और गैजेट्स 360 हिंदी इनकी अधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Improved design and attractive colour options
  • Flawless flagship performance
  • Clean, polished, and feature-rich software
  • Exceptional battery life and charging speeds
  • Bad
  • 165Hz is not worth the lower display resolution
  • No alert slider
  • Hasselblad-exclusive features missing
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 8 Elite Gen 5

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

बैटरी क्षमता

7,300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship performance
  • Great display
  • Excellent battery life
  • Good design
  • IP68/IP69 rating
  • Ultrasonic Fingerprint scanner
  • Bad
  • No wireless charging
  • Low light performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.82 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • Bad
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Excellent display
  • IP68 rating
  • Fast wireless charging
  • Good cameras
  • Bad
  • Average battery life
  • Ghost touches on curved display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display with Dolby Vision support
  • Clear stereo speakers
  • Excellent performance
  • Good camera performance for stills and video
  • Useful macro camera
  • 120W charger
  • Bad
  • Ultra-wide-angle camera is not up to the mark
  • Lacks an IP Rating
  • Comes with lots of preloaded apps
  • Average low-light selfie camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  2. 15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17 सीरीज का जल्द होगा इंटरनेशनल लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. AI कैमरा ने ऐसे बचाई 270 से ज्यादा हाथियों की जान!
  3. Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें
  4. AI नहीं सीखा तो प्रमोशन कैंसल? Accenture ने स्टाफ का AI यूज ट्रैक करना शुरू किया
  5. 120W चार्जिंग के साथ 2026 के टॉप स्मार्टफोन! OnePlus 15, IQOO 13 समेत जानें पूरी लिस्ट
  6. टैबलेट या लैपटॉप? Xiaomi भारत में लॉन्च करने वाला है नया डिवाइस, शेयर किया टीजर वीडियो
  7. Bitcoin का प्राइस 50,000 से नीचे गिरने की आशंका, Peter Schiff ने दी चेतावनी
  8. Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन
  9. Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
  10. 6 ग्रहों की परेड का दिखेगा नजारा! सबसे बड़ा ग्रह जुपिटर भी होगा शामिल, नोट कर लें दिन और समय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.