Tata Punch EV भारत में सितंबर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी है।
Photo Credit: Tata
Tata Punch EV सितंबर 2026 में 4,702 यूनिट्स के साथ बिक्री में नंबर 1 बनी है।
भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार लगातार ग्रोथ कर रहा है। देश में घरेलू ऑटोमोबाइल कंपनियां जैसे कि Tata और Mahindra की इलेक्ट्रिक कारों को काफी पसंद किया जा रहा है। बिक्री के मामले में टॉप 10 कारों में 5 मॉडल टाटा और 3 महिंद्रा के हैं। आज हम सितंबर 2026 में सबसे ज्यादा पसंद की गई इलेक्ट्रिक कारों की बात कर रहे हैं, जिनमें Tata Punch EV नंबर बनी है और पिछले साल के मुकाबले में 284% की ग्रोथ हासिल की है।
Tata Punch EV
Tata Punch EV सितंबर 2026 में 4,702 यूनिट्स के साथ बिक्री में नंबर 1 बनी है। इस दौरान कंपनी ने सालाना स्तर पर 284% की ग्रोथ हासिल की है। बीते साल इसी अवधि में कंपनी ने Punch EV की 1,223 यूनिट्स सेल की थीं। यह कार कुल इलेक्ट्रिक कार में सेल्स के मामले में 13.3% हिस्सेदारी रखती है, जिसके यह बाजार की सबसे ज्यादा दमदार कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी है।
Mahindra XEV 9S
Mahindra XEV 9S ने 4,636 यूनिट्स के साथ दूसरा पायदान हासिल किया है और Punch EV से थोड़ा पीछे रह गई। Mahindra की इस ईवी ने सितंबर में अच्छी खासी बिक्री के लिए कुल 13.1% हिस्सेदारी हासिल की है। इस कार के साथ Mahindra को इलेक्ट्रिक एसयूवी मार्केट में ग्रो करने का मौका मिला है।
Tata Nexon EV
Tata Nexon EV इस दौरान 3,926 यूनिट्स के साथ तीसरे पायदान पर आई है, जबकि बीते साल समान अवधि में 3,251 यूनिट्स सेल हुईं थी। कंपनी की इस कार ने इस दौरान 21% की ग्रोथ हासिल की है। इसके साथ Nexon अभी भी टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में अच्छा खास योगदान देती है, जबकि कंपनी के पास कई एसयूवी मौजूद हैं।
MG Windsor EV
MG Windsor EV ने 30 प्रतिशत साल दर साल की गिरावट के साथ कुल 3,300 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके साथ कंपनी चौथे पायदान पर आ गई है, क्योंकि बीते साल कंपनी ने 4,741 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि, Windsor फिलहाल MG की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है, लेकिन टाटा और मंहिद्रा से पिछड़ गई है।
Mahindra XEV 9e
Mahindra XEV 9e सितंबर, 2026 में 1,975 यूनिट्स के साथ पांचवां पायदान पर पहुंच गई है। इस दौरान कंपनी ने बीते साल इस अवधि में सेल हुई 2,619 यूनिट्स के मुकाबले में 25% गिरावट हासिल की है। हालांकि, बीते साल से कम बिक्री के बावजूद भी यह कार सबसे ज्यादा बिकने वाले कारों की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है। नई XEV 9S ने XEV 9e के मुकाबले में बढ़त हासिल की है।
सितंबर 2026 में टॉप 10 इलेक्ट्रिक कारों में Tata Sierra EV की 1,908 यूनिट्स, Tata Curvv EV की 1,536 यूनिट्स, Mahindra BE6 की 1,517 यूनिट्स, Tata Harrier EV की 1,452 यूनिट्स और Maruti Suzuki e Vitara की 1,342 यूनिट्स बिकी हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा