Thomson ने 50,55 और 65 इंच डिस्प्ले में Phoenix Series QLED TV किए पेश, 26,999 से शुरू है कीमत

Thomson ने भारतीय बाजार में नए स्मार्ट टीवी Thomson Phoenix Series QLED TV लॉन्च कर दिए हैं।

Thomson ने 50,55 और 65 इंच डिस्प्ले में Phoenix Series QLED TV किए पेश, 26,999 से शुरू है कीमत

Photo Credit: Thomson

Thomson Phoenix Series QLED TV में 65 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Thomson Phoenix Series QLED TV में 50, 55 और 65 इंच की डिस्प्ले है।
  • Thomson Phoenix Series QLED TV में ARM Cortex A554 प्रोसेसर है।
  • Thomson Phoenix Series QLED TV में 2GB RAM+16GB इनबिल्ट स्टोरेज है।
विज्ञापन
Thomson ने भारतीय बाजार में नए स्मार्ट टीवी Thomson Phoenix Series QLED TV लॉन्च कर दिए हैं। नई स्मार्ट टीवी सीरीज 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की QLED 4k डिस्प्ले में उपलब्ध है। Thomson QLED TV में मैटेलिक के साथ बेजेल लेस डिजाइन दिया गया है। यहां हम आपको Thomson Phoenix Series QLED TV के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Thomson Phoenix Series QLED TV Price


कीमत की बात की जाए तो Thomson Phoenix Series QLED TV के 50QAI1015 की कीमत 26,999 रुपये, 55QAI1025 की कीमत 30,999 रुपये और 65QAI1035 की कीमत 43,999 रुपये है। इन स्मार्ट टीवी की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 2 मई, 2025 से शुरू होगी।


Thomson Phoenix Series QLED TV Specifications


Thomson Phoenix Series QLED TV में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की QLED 4k डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ HDR 10, डॉल्बी डिजिटल प्लस, ट्रू-सराउंड के साथ डॉल्बी एटम्स शामिल हैं। Thomson QLED TV में मैटेलिक के साथ बेजेल लेस डिजाइन है। इन टीवी में 2GB RAM के साथ 16GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इन टीवी में ARM Cortex A554 प्रोसेसर के साथ Mali-G312 GPU दिया गया है। साउंड आउटपुट की बात करें तो 50 इंच टीवी में 50 वॉट के 2 स्पीकर हैं। वहीं 55 और 65 इंच टीवी में 60 वॉट के 4 स्पीकर हैं। स्मार्ट एआई फीचर्स में AI PQ चिपसेट, एआई स्मूथ मोशन (60Hz) और विभिन्न पिक्चर और साउंड मोड शामिल हैं।

Phoenix सीरीज टीवी में 10 हजार से ज्यादा ऐप्स और गेम्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें Netflix, Prime Video, JioHotstar, Apple TV, Voot, Zee5, Sony LIV और Google Play Store शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड 2.4 + 5 GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 3 HDMI पोर्ट (ARC, CEC), 2 यूएसबी पोर्ट, गूगल टीवी, इसके अलावा इन बिल्ट क्रॉमकास्ट और एयरप्ले शामिल है। इनमें ऑप्टिकल आउटपुट और मल्टीपल साउंड मोड शामिल है। ये टीवी 6 पिक्चर मोड जैसे कि स्टैंडर्ड, विविड, स्पोर्ट मूवी, गेम और यूजर प्रदान करते हैं। इसके अलावा टीवी में DVB-C, DVB-T/T2 ब्रॉडकास्ट स्टैंडर्ड का सपोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »