सबसे पावरफुल प्रोसेसर वाले ये स्मार्टफोन बने हैं आपके लिए

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2016 17:33 IST
स्मार्टफोन की दुनिया में समय के साथ बहुत बदलाव होता है, ख़ासकर प्रोसेसर को लेकर। चिपसेट निर्माता कंपनियां लगातार स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के अनुभव को बेहतर करने के मकसद से ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर पेश करती रहती हैं। ऐसे में स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां इन चिपसेट को प्रयोग में लाने का मौका भी नहीं चूकतीं। कुछ ही दिनों की बात है जब स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर को सबसे पावरफुल माना जाता था। लेकिन अब कंपनियों के लिए क्वालकॉम ने स्नैपड्रैगन 821 पेश करके रफ्तार को और भी गति दे दी है।

अब कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर के साथ आते हैं। अच्छी बात यह है कि भारतीय मार्केट में इस प्रोसेसर से लैस तीन हैंडसेट बिक भी रहे हैं- गूगल पिक्सल (पिक्सल एक्सएल), वनप्लस 3टी और असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल)।

इनमें से कौन सा फोन आपके लिए है? आइए जानने की कोशिश करते हैं।

असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स स्पेशल एडिशन
Advertisement
बता दें कि भारत में असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) के स्पेशल एडिशन को भी लॉन्च किया गया है। इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कैमरा की बात करें तो रियर कैमरे का सेंसर 23 मेगापिक्सल का है और सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है।

यह स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। ज़रूरत पड़ने पर 256 तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।  इसकी कीमत 62,999 रुपये है।
Advertisement

वनप्लस 3टी
वनप्लस 3टी का सबसे अहम हिस्सा है, अपग्रेड किया हुआ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर। इसके दो कोर सर्वाधिक 1.6 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देंगे और बाकी दो कोर 2.3 गीगाहर्ट्ज़ की। इसमें ग्राफिक्स के लिए इंटिग्रेटेड एड्रेनो 530 जीपीयू है। फोन में 6 जीबी रैम है।
Advertisement

(पढ़ेंः वनप्लस 3टी की पहली झलक)
Advertisement

वनप्लस 3टी में 5.5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है। कंपनी ने एमोलेड पैनल का इस्तेमाल किया है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है।  वनप्लस 3टी के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये जबकि 128 जीबी वेरिएंट 34,999 रुपये है। यह फोन 14 दिसंबर से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर मिलेगा।

गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल

गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल एल्यूमीनियम यूनीबॉडी दी गई है और इनके पिछले हिस्से पर पॉलिश्ड ग्लास कॉम्बिनेशन मौजूद है। दोनों ही मॉडल एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.15 गीगाहर्ट्ज़ बताई गई है। पिक्सल स्मार्टफोन 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है और इनमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी होंगे।


हमने गूगल पिक्सल एक्सएल को रिव्यू भी किया था। उम्मीद के मुताबिक, नए और तेज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर की मदद से परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं झलकती। हमें इस फोन पर कुछ भी करने में दिक्कत नहीं हुई। चाहे 3डी गेम खेलना हो, ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले वीडियो स्ट्रीम करना हो या फिर 4के रिकॉर्डिंग। अच्छी बात यह है कि इन फंक्शन के दौरान फोन ज़्यादा गर्म भी नहीं हुआ। बड़े स्क्रीन पर वीडियो देखने और गेम खेलने का मज़ा ही कुछ और था। बता दें कि भारत में गूगल पिक्सल की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होती है।

उम्मीद है कि इन जानकारियों के आधार पर आप अपने लिए एक बेहतर फोन चुन सकेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ample storage
  • Very good system performance
  • Capable set of cameras
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Bad
  • Awkwardly designed fingerprint sensor
  • ZenUI needs to be leaner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid system and app performance
  • Very good battery life
  • Competent set of cameras
  • Premium build quality
  • Good value
  • Bad
  • No FM radio
  • Touch latency issue can be annoying
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.