• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Tecno Spark 30 फोन लॉन्च हुआ 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

Tecno Spark 30 फोन लॉन्च हुआ 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

Tecno Spark 30 फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है।

Tecno Spark 30 फोन लॉन्च हुआ 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Tecno

Tecno Spark 30 फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है

ख़ास बातें
  • फोन में 8 जीबी रैम, MediaTek Helio G91 चिपसेट की पेअरिंग है।
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है।
  • रियर में यह 64 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है।
विज्ञापन
Tecno ने अपना एक और बजट फोन Tecno Spark 30 मार्केट में उतार दिया है। इस फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में 8 जीबी रैम, MediaTek Helio G91 चिपसेट की पेअरिंग है। रियर में यह 13 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है। फोन में 256GB तक स्टोरेज दी गई है। आइए जानते हैं इस नए फोन के बारे में सभी खास बातें। 
 

Tecno Spark 30 price, availability

Tecno Spark 30 की कीमत का खुलासा कंपनी की ओर से अभी तक नहीं किया गया है। यह फिलहाल टेक्नो की तंजानिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता की जानकारी भी अभी तक नहीं दी गई है। फोन Orbit White और Orbit Black कलर्स में पेश किया गया है। 
 

Tecno Spark 30 specifications

Tecno Spark 30 फोन में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में सेंटर पंच होल डिजाइन देखने को मिलता है। यहीं पर फोन का सेल्फी कैमरा मौजूद है जो 13 मेगापिक्सल का है। फोन में 64 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा दिया गया है। 

Spark 30 में 8 जीबी रैम दी गई है और MediaTek Helio G91 चिपसेट की पेअरिंग है। इसके साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है। इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी लगी है। जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिल जाता है। 

साउंड के लिए फोन में डुअल स्पीकर हैं और Dolby Atmos का सपोर्ट है। धूल और पानी के कारण खराब होने से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग मिलती है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी फीचर जैसे NFC भी मौजूद है। यह चार्जिंग के लिए USB टाइप-C को सपोर्ट करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »