6,000mAh बैटरी वाला Tecno Pova Neo भारत में 20 जनवरी को होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां!

याद दिला दें, टेक्नो पोवा नियो फोन नाइजीरिया में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च कर दिया गया ता। इस फोन की कीमत NGN 75,100 (लगभग 13,800 रुपये) थी, जो इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 14 जनवरी 2022 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo में मिलेगी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग
  • टेक्नो पोवा नियो भारत लॉन्च की जानकारी कंपनी द्वारा दी गई है
  • फोन में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
Tecno Pova Neo स्मार्टफोन को बारत में 20 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी फुष्टि आज कंपनी ने खुद की है। Tecno ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीज़र शेयर कर फोन लॉन्च की जानकारी दी। यह कंपनी का एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसे नाइजीरिया में लॉन्च किया जा चुका है। टेक्नो पोवा नियो Tecno Pova 2 का सक्सेसर है और इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा, फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है और यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेकक हीलियो जी25 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।

Tecno India ने शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से Tecno Pova Neo स्मार्टफोन के भारत लॉन्च का ऐलान किया। Tecno का यह स्मार्टफोन 20 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, भारतीय वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल कंपनी ने साफ नहीं की है।  
 

Tecno Pova Neo price in India (expected)

याद दिला दें, टेक्नो पोवा नियो फोन नाइजीरिया में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च कर दिया गया ता। इस फोन की कीमत NGN 75,100 (लगभग 13,800 रुपये) थी, जो इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। फोन Geek blue, Obsidian और Powehi कलर ऑप्शन में पेश किया गया था।

इसकी तुलना Tecno Pova 2 से करें, तो इस फोन की कीमत भारत में 10,499 रुपये है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। टेक्नो पोवा 2 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।
Advertisement
 

Tecno Pova Neo specifications

टेक्नो पोवा नियो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.8 इंच का एचडी+ (720×1,640 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 84.8 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 262पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 64 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप क्वाड फ्लैश के साथ मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, जीपीआरएस, एफएम रेडियो और ओटीजी शामिल हैं। सेंसर में जी-सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है।

फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 24 दिन तक का म्यूजिक प्लेबैक, 20 दिन तक का वीडियो प्लेबैक और 40 घंटो तक का कॉलिंग टाइम प्रदान करती है। फोन का डायमेंशन 171.39×77.25×9.15mm है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी25

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.