6,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Tecno Pova Neo लॉन्च, जानें कीमत

नाइजीरिया में Tecno की आधिकारिक वेबसाइट पर Tecno Pova Neo स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। यह स्मार्टफोन फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट Jumia.com पर लिस्ट है, जिसकी कीमत NGN 75,100 (लगभग 13,800 रुपये) है।

6,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ Tecno Pova Neo लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Tecno Pova Neo में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है
  • टेक्नो पोवा नियो में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • फोन को नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है
विज्ञापन
Tecno Pova Neo एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को नाइजीरिया में लॉन्च कर दिया गया है। Tecno का यह लेटेस्च स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है और इसमें डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। टेक्नो पोवा नियो में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन की बैटरी को लेकर कहा गया है कि यह 40 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 24 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। यह फोन Tecno Pova 2 का सक्सेसर है, जिसे इस साल जून महीने में लॉन्च किया गया था।
 

Tecno Pova Neo price, availability

नाइजीरिया में Tecno की आधिकारिक वेबसाइट पर Tecno Pova Neo स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है। यह स्मार्टफोन फिलहाल ई-कॉमर्स वेबसाइट Jumia.com पर लिस्ट है, जिसकी कीमत NGN 75,100 (लगभग 13,800 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। फोन Geek blue, Obsidian और Powehi कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

टेक्नो पोवा नियो फोन के भारत व ग्लोबल लॉन्च से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है।
 

Tecno Pova Neo specifications

टेक्नो पोवा नियो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS 7.6 पर चलता है और इसमें 6.8 इंच का एचडी+ (720×1,640 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 84.8 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 262पीपीआई पिक्सल डेंसिटी मौजूद है। इसके अलावा, फोन अज्ञात ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 64 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप क्वाड फ्लैश के साथ मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

टेक्नो पोवा नियो में कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, जीपीआरएस, एफएम रेडियो और ओटीजी शामिल हैं। सेंसर में जी-सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। फोन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 24 दिन तक का म्यूजिक प्लेबैक, 20 दिन तक का वीडियो प्लेबैक और 40 घंटो तक का कॉलिंग टाइम प्रदान करती है। फोन का डायमेंशन 171.39×77.25×9.15mm है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »