Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 16:27 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है
  • भारत में Tecno Pova 8 Pro 5G का 18 अगस्त को लॉन्च होगा
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कै्मरा है

Photo Credit: Tecno

स्मार्टफोन मेकर Tecno का Pova 8 Pro 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में बैक पर सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा। Pova 8 Pro 5G के इंटरनेशनल वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate दिया गया है। इस स्मार्टफोन के डुअल रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Tecno ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में Pova 8 Pro 5G को 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में बैक पर कैमरा मॉड्यूल के साथ Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले होगा। Pova 8 Pro 5G में दायीं साइड पर ऑरेंज कलर में एक नया बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में मेटल का फ्रेम होगा। इस स्मार्टफोन की Tecno की इंटरनेशनल वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग में Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस और कलर्स के विकल्पों की जानकारी दी गई है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट है। यह चिपसेट 2.6 Hz की पीक क्लॉक स्पीड के साथ है। Pova 8 Pro 5G के लिए Arc White, Tundra Green और Graphite Black कलर्स के विकल्प हैं। यह Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में Arm Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। Pova 8 Pro 5G के लिए 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 256 GB और 12 GB + 512 GB के वेरिएंट्स होंगे। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6.78 इंच (1,208 x 2,644 पिक्सल्स) HyperLux AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 429 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

Pova 8 Pro 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 162.48 x 77.27 x 7.39 mm और भार लगभग 189 ग्राम का है। 
 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.