Tecno Pova 7 5G सीरीज की कल से शुरू होगी बिक्री, जानें जानें प्राइस, ऑफर्स

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू की जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 22:56 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Tecno Pova 7 5G और Tecno Pova 7 Pro 5G शामिल हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में AI से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं
  • ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर चलते हैं

इस सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno की Pova 7 5G सीरीज की कल (10 जुलाई) से भारत में बिक्री शुरू की जाएगी। इस स्मार्टफोन सीरीज में Tecno Pova 7 5G और Tecno Pova 7 Pro 5G शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए गए हैं। 
 
Tecno Pova 7 5G का प्राइस और उपलब्धता

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री शुरू की जाएगी। Tecno Pova 7 5G के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 13,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Magic Silver, Oasis Green और  Geek Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Pova 7 Pro 5G के 8 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 16,999 रुपये और 8 GB + 256 GB का 17,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को  Dynamic Grey, Neon Cyan और Geek Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। 
 
Pova 7 5G के स्पेसिफिकेशंस
Advertisement

इस सीरीज के Pova 7 Pro 5G में 6.78 इंच 1.5K (1,224×2,720 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Pova 7 5G में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080×2,460 पिक्सल्स) LTPS IPS डिस्प्ले 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 4 nm MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HiOS 15 पर चलते हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी दी गई है। 
Advertisement

इन स्मार्टफोन्स में MemFusion (मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी) मिलती है। इससे बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से RAM को वर्चुअल तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Ask Ella, AI Writing, Circle to Search और AI Studio जैसे AI से जुड़े फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज में एक नया Delta लाइट इंटरफेस मिलता है। यह डेल्टा सिंबल (Δ) से प्रेरित एक विजुअल एलिमेंट है। नए इंटरफेस का डिजाइन म्यूजिक प्लेबैक, वॉल्यूम कंट्रोल और नोटिफिकेशंस जैसे एक्शंस के रिस्पॉन्स के लिए डिजाइन किया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.