TECNO POVA 6 Pro भारत में होगा Playground Season 3 के साथ 29 मार्च को लॉन्च

Tecno POVA 6 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है।

TECNO POVA 6 Pro भारत में होगा Playground Season 3 के साथ 29 मार्च को लॉन्च

Photo Credit: TECNO

TECNO POVA 6 Pro में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Tecno POVA 6 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है।
  • Tecno POVA 6 Pro में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Tecno POVA 6 Pro में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
TECNO ने अपने नए स्मार्टफोन TECNO POVA 6 Pro को शोकेस करने के लिए रस्क मीडिया प्लेग्राउंड सीजन 3 के साथ साझेदारी की घोषणा की है। स्मार्टफोन को बीते महीने MWC 2024 में पेश किया गया था। रस्क मीडिया प्लेग्राउंड के साथ यह साझेदारी में POVA सीरीज अपनी टैगलाइन 'Better,Faster,Stronger' के साथ गेमिंग कम्युनिटी के उत्साह और एनर्जी के साथ जनरेशन जेड और टेक्नोलॉजी लवर्स लोगों की प्राथमिकताओं को पूरा करती है। आइए TECNO POVA 6 Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

इस सीजन को एक साथ मिलकर करने का उद्देश्य दर्शकों के लिए गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है, जो मनोरंजन के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी प्रदान करने की TECNO के प्रयास को साफ करता है। सीजन 3 अपने पिछले सीजन की तुलना में ज्यादा उत्साह, मनोरंजन और चुनौतियों का वादा करता है, जो दर्शकों को एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। यह शो अमेजन मिनीटीवी पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा, जिसमें 4 जाने-माने मेंटर्स के मार्गदर्शन में 30 दिनों के लिए प्लेग्राउंड आर्केड में 16 माइक्रो-इंफ्लूएंसर शामिल होंगे।

कैरी मिनाती, एल्विश यादव, टेक्नोगेमरज और मॉर्टल ने मिलकर इस  इवेंट में उत्साह बढ़ा दिया है। दर्शकों को अमेजन मिनीटीवी पर अपने पसंदीदा प्रतियोगियों के लिए वोट करके एक्टिव तौर शामिल होने का मौका मिलेगा। जिससे गेमिंग शो और बेहतर हो जाएगा। इसके अलावा Techno ने घोषणा की है कि Techno POVA 6 Pro का लॉन्च और पहला अनबॉक्सिंग 29 मार्च को अमेजन मिनीटीवी पर प्लेग्राउंड सीजन 3 की शुरुआत के साथ होगा।


Tecno POVA 6 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंंस


Tecno POVA 6 Pro में 6.78 इंच का फुलएचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। इस फोन में इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। कैमरा सेटअप के लिए POVA 6 Pro के रियर में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ सेंसर और एआई कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB और 12GB RAM ऑप्‍शंस के साथ 256GB इंटरनल स्‍टोरेज दी गई है। इस फोन में 6,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 70W वायर्ड और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  6. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  7. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  8. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  9. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  10. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »