Tecno Pova 6 5G फोन 8GB रैम, MediaTek चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Tecno Pova 6 5G की लेटेस्ट लिस्टिंग में मौजूद प्रोसेसर कोड से MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट की ओर इशारा करता है।

Tecno Pova 6 5G फोन 8GB रैम, MediaTek चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 6 Pro (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • एक Tecno डिवाइस को KJ8s मॉडल नंबर के साथ Google Play Console पर देखा गया
  • इसे Pova 6 5G मॉडल के साथ जोड़ा जाता है
  • लिस्टिंग इशारा देती है कि स्मार्टफोन Android 14 OS के साथ शिप होगा
विज्ञापन
Tecno Pova 6 5G को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालिया समय में इसे लेकर हलचल तेज हो गई है। स्मार्टफोन के किफायती कैटेगरी में पेश किए जाने की उम्मीद है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी इसमें सेगमेंट के लिहाज से प्रभावित करने वाले स्पेसिफिकेशन्स दे रही है। कंपनी ने हाल ही में इसमें 3x जूम के साथ 108MP का मेन कैमरा, Dynamic Port 2.0 के साथ 120Hz डिस्प्ले और 33W फास्ट चार्जिंग शामिल होने की पुष्टि की थी। इसे FCC सर्टिफिकेशन मिल चुका है और अब, Tecno Pova 6 5G को Google Play Console डेटाबेस में देखा गया है।

Tecno स्मार्टफोन को KJ8s मॉडल नंबर के साथ देखा (via TheTechOutlook) गया है, जिसे Pova 6 5G मॉडल के साथ जोड़ा जाता है। लिस्टिंग इशारा देती है कि स्मार्टफोन Android 14 OS के साथ शिप होगा। वहीं, इसमें 2460 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। जैसा कि हमने बताया, Tecno पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि Pova 6 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल शामिल होगा। 

वहीं, लेटेस्ट लिस्टिंग में मौजूद प्रोसेसर कोड से MediaTek Dimensity 6020 चिपसेट की ओर इशारा करता है। इससे पहले, रिपोर्ट ने यह संकेत दिया था कि अपकमिंग Pova-सीरीज स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity चिपसेट मिलेगा। इसके अलावा, माना जा रहा है कि इसमें 5,000mAh क्षमता की बैटरी मिलेगी। फोन के 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि की जा चुकी है।

कुछ अन्य फीचर्स की बात करें, तो संकेत मिल रहे हैं कि अपकमिंग Tecno Pova 6 5G में NFC सपोर्ट होगा और यह 8GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। कंपनी का कहना है कि इसमें Dynamic Port 2.0 भी होगा। फोन का टीजर इसे काले और सफेद रंग के ऑप्शन में दिखा चुका है।

पिछले साल सितंबर में कंपनी ने भारत में Pova 6 Neo 5G को लॉन्च किया था, जो 6.67 इंच HD+ डिस्‍प्‍ले के साथ आता है। पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 480 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। इसमें भी 108MP का मेन AI कैमरा है। फोन MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tecno Pova 6 5G, Tecno Pova 6 5G Specifications
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia के AI-बेस्ड स्मार्टफोन में हो सकती है 7,100mAh की बैटरी
  2. Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर हुई लिस्टिंग
  3. Infosys में होगी 20,000 नए ग्रेजुएट्स की हायरिंग
  4. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
  5. OnePlus N6x जल्द होगा भारत में लॉन्च, टेक्सचर्ड रियर पैनल
  6. अपने स्नैक्स के लिए मशहूर Haldiram's का भारत के पहले स्पेसटेक यूनिकॉर्न से निकला रिश्ता, जानें कैसे
  7. Kia Syros EV भारत में लॉन्च: 526KM रेंज के साथ Nexon EV और Creta Electric को देगी टक्कर!
  8. 50 OTT प्लेटफॉर्म्स पर भारत सरकार का एक्शन, अश्लील कंटेंट के चलते बैन
  9. Redmi 17C 5G आया BIS और NBTC वेबसाइट पर नजर, जल्द होगा सकता है लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »