6,000mAh बैटरी, 8GB रैम और 50MP कैमरा के साथ Tecno Pova 5G भारत में लॉन्च, जानें प्राइस

Tecno Pova 5G की कीमत भारत में 19,999 रुपये तय की गई है, जिसमें आपको फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इस फोन में Aether Black कलर पेश किया है। टेक्नो पोवा 5जी फोन की सेल Amazon पर 14 फरवरी से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • टेक्नो पोवा 5जी की सेल Amazon पर 14 फरवरी से शुरू की जाएगी
  • फोन में मिलता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Tecno Pova 5G स्मार्टफोन को भारत में मंगलवार को लॉन्च कर दिया गया है, जो कि कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन है। यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम दिया गया है। टेक्नो पोवा 5जी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन के बैक पैनल पर पॉपुलर फुटबॉल क्लब Manchester City FC का लोगो दिया गया है। इस फोन में सिंगल चार्ज पर 32 दिन तक की स्टैंडबाय बैटरी और 183 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक मिलता है। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है।
 

Tecno Pova 5G price in India, availability

Tecno Pova 5G की कीमत भारत में 19,999 रुपये तय की गई है, जिसमें आपको फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इस फोन में Aether Black कलर पेश किया है। टेक्नो पोवा 5जी फोन की सेल Amazon पर 14 फरवरी से शुरू की जाएगी और Tecno इस फोन की खरीद पर पहले 1,500 ग्राहकों को 1,999 रुपये की कीमत वाला पावर बैंक कॉम्प्लिमेंट्री दे रहा है।
 

Tecno Pova 5G specifications

डुअल-सिम (नैनो) टेक्नो पोवा 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित HiOS पर चलता है और इसमें 6.9 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,460 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैम्पलिंग रेट मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 900 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। इसके साथ फोन में 11 जीबी की एक्सटेंडिड रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी की है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी5.0, वाई-फाई6, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि शामिल हैं। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। यह फोन IPX2 रेटिंग के साथ आता है और इसका डायमेंशन 172.82x78.24x9.07mm हैं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  2. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  7. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  9. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  10. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.