Tecno Pova 6 Neo 5G होगा 108MP कैमरा वाला AI पावर्ड फोन! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

कंपनी का दावा है कि सेग्मेंट का यह पहला फोन है जो 108MP कैमरा से लैस होगा।

Tecno Pova 6 Neo 5G होगा 108MP कैमरा वाला AI पावर्ड फोन! लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Tecno Pova 6 Neo 5G स्मार्टफोन भारत में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • फोन 108MP कैमरा से लैस होगा
  • इसका एडवांस्ड Tecno AI सूट फीचर्स की एक बड़ी रेंज उपलब्ध करवाता है
  • फोन में HDR का सपोर्ट मिलने वाला है।
विज्ञापन
Tecno Pova 6 Neo 5G स्मार्टफोन भारत में 11 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी का दावा है कि सेग्मेंट का यह पहला फोन है जो 108MP कैमरा से लैस होगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी बजट में AI फीचर्स देकर मार्केट में कंपीटिशन को बढ़ाने की कोशिश करेगी। लॉन्च से फोन कई AI फीचर्स का खुलासा भी कंपनी की ओर से किया गया है। आइए जानते हैं कैसा होगा यह स्मार्टफोन। 

Tecno Pova 6 Neo 5G के लॉन्च से पहले फोन के मेन फीचर्स सामने आ रहे हैं। फोन के लॉन्च में 3 दिन का समय ही रह गया है। कंपनी के अनुसार, फोन AI पावर्ड डिवाइस होने वाला है जो यूजर के डिजिटल एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा। इसका एडवांस्ड Tecno AI सूट फीचर्स की एक बड़ी रेंज उपलब्ध करवाता है जो काम को आसान बना देगा, क्रिएटिविटी को बढ़ा देगा, और ज्यादा रोचक एक्पीरियंस देगा। 

इसका AIGC Portrait फीचर रेगुलर फोटो को कई तरह के खास अवतारों में बदल सकता है। जबकि AI Magic Eraser फोटो से अनचाही चीजों को हटा सकता है। AI Cut Out टूल की मदद से यूजर फन स्टिकर भी बना सकता है। AI Wallpaper 2.0 फीचर की मदद से परफेक्ट वालपेपर बनाया जा सकता है। AI Artboard की मदद से सिम्पल डूडल को भी आर्टपीस की तरह बनाया जा सकता है। टेक्स्ट के लिए इसमें Ask AI मिलेगा जो टेक्स्ट जेनरेट कर सकता है, इसे ऑप्टिमाइज कर सकता है, और ग्रामर चेक कर सकता है।  

Tecno Pova 6 Neo 5G को Amazon पर टीज किया गया है। डिवाइस में डुअल कैमरा देखा जा सकता है जो वर्टीकल पोजीशन में दिया गया है। साथ में LED फ्लैश भी है। डिस्प्ले में बेजल्स पतले हैं जिनकी तुलना में चिन थोड़ी मोटी नजर आ रही है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। फोन में HDR का सपोर्ट मिलने वाला है। कंपनी ने अभी तक फोन की प्राइसिंग को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »