64 मेगापिक्सल कैमरा वाले Tecno Pova Curve 5G के डिजाइन का खुलासा, 29 मई को होगा पेश

Tecno भारतीय बाजार में अपना नया Tecno Pova Curve 5G स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है।

64 मेगापिक्सल कैमरा वाले Tecno Pova Curve 5G के डिजाइन का खुलासा, 29 मई को होगा पेश

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova Curve 5G में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova Curve 5G में FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।
  • Tecno Pova Curve 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा।
  • Tecno Pova Curve 5G में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया Tecno Pova Curve 5G स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन 29 मई को स्थानीय समयानुसार दोपहर में लॉन्च होने वाला है। Tecno इंडिया और ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर शेयर किए गए टीजर ने आधिकारिक लॉन्च से पहले डिजाइन और कुछ फीचर का खुलासा किया है। आइए Tecno Pova Curve 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Tecno Pova Curve 5G की यहां होगी बिक्री


Tecno Pova Curve 5G एक्सक्लूसिव स्तर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होगा जो कि इसका ऑनलाइन रिटेलर होगा। वहीं ऑफलाइन स्तर पर भारत भर में कई रिटेल आउटलेस्ट पर उपलब्ध होगा।


Tecno Pova Curve 5G Design


Tecno Pova Curve 5G स्टारशिप एरोडायनामिक्स पर बेस्ड एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आने वाला है। Pova Curve 5G में कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी। आगामी फोन ब्लैक, सिल्वर और टील कलर्स में उपलब्ध होगा। Pova Curve 5G के रियर में एक अनोखा ट्रायंगुलर कैमरा मॉड्यूल है जिसमें ड्यूल कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ्लैश है। कैमरा सेटअप वर्टिकल मौजूद है। कैमरा मॉड्यूल के साथ प्रिंट टेक्स्ट से पुष्टि होती है कि इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। ऐसा लगता है कि फोन सिक्योरिटी के लिए इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Pova Curve 5G 5G कनेक्टिविटी देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बेहतर नेटवर्क कवरेज के लिए Tecno के इंटेलिजेंट सिग्नल हब सिस्टम के साथ आता है। यह Tecno के ELLA वॉयस असिस्टेंट से लैस होगा। ELLA AI बेस्ड फीचर्स का एक सेट प्रदान करता है, जिसमें AI प्राइवेसी ब्लरिंग और सर्किल टू सर्च शामिल हैं। इन्हें एक स्मार्ट और सुरक्षित यूजर्स अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है।


Tecno Pova Curve 5G Specifications (Expected)



रिपोर्ट्स के अनुसार, Tecno Pova Curve 5G में FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट होगा। स्टोरेज के लिए इसमें 6GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 5,500mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि 45W चार्जिंग का सपोर्ट कर सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »