Tecno Pova 5, Pova 5 Pro की सेल इस दिन शुरू, 50MP कैमरा वाला फोन 11,999 में खरीदें

Tecno Pova 5 Pro में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और AI लेंस दिया गया है।

Tecno Pova 5, Pova 5 Pro की सेल इस दिन शुरू, 50MP कैमरा वाला फोन 11,999 में खरीदें

Photo Credit: Tecno

Tecno Pova 5 में 6.78 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 5 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Tecno Pova 5 में 6.78 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pova 5 Pro में 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh की बैटरी है।
विज्ञापन
Tecno ने भारतीय बाजार में Pova 5 और Pova 5 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Pova 5 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसमें रियर फेसिंग Arc इंटरफेस दिया गया है। Arc इंटरफेस, नोटिफिकेशन, चार्जिंग, गेमिंग और अन्य चीजों के लिए ग्लो करता है। अब इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री तारीख का खुलासा हो गया है। यहां हम आपको टेक्नो पोवा 5 और पोवा 5 प्रो के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Pova 5 और Pova 5 Pro की कीमत

Tecno Pova 5 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं Tecno Pova 5 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध है। ये दोनों फोन बिक्री के लिए Amazon पर 22 अगस्त से उपलब्ध होंगे। कलर ऑप्शन के मामले में Pova 5 को Mecha Black, Amber Gold और Hurricane Blue जैसे तीन कलर्स में खरीदा जा सकता है। वहीं Pova 5 Pro स्मार्टफोन Dark Illusion और Fantasy Silver में उपलब्ध है।
 

Tecno Pova 5 और Pova 5 Pro के स्पेसिफिकेशंस

 

Tecno Pova 5

Tecno Pova 5 में 6.78 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम है। वहीं 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। Pova 5 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और AI लेंस दिया गया है। Pova 5 में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Pova 5 सीरीज स्मार्टफोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक और जेड-एक्सिस लीनियर मोटर है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।

Tecno Pova 5 Pro
Tecno Pova 5 Pro में भी 6.78 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Dimensity 6080 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी गई है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में 8GB RAM और 8GB वर्चुअल रैम है। वहीं 128GB या 256GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑप्शन है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। Pova 5 Pro में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल कैमरा और AI लेंस दिया है। वहीं फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Pova 5 Pro में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर, फेस अनलॉक और जेड-एक्सिस लीनियर मोटर है। कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन Arc इंटरफेस, ड्यूल सिम, 5जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक से लैस है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »