Tecno Pova 5 का भारत में लॉन्च Amazon पर टीज, 6000mAh बैटरी और 8GB रैम से होगा लैस!

इसका एक और खास फीचर इसकी बैटरी कैपिसिटी है जो कि 6000mAh की है।

Tecno Pova 5 का भारत में लॉन्च Amazon पर टीज, 6000mAh बैटरी और 8GB रैम से होगा लैस!

Photo Credit: Amazon

कंपनी ने बैक पैनल पर LED लाइट्स का डिजाइन दिया है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह नोटिफिकेशन इंडीकेटर का काम कर सकती है।

ख़ास बातें
  • Amazon पर इसके लिए एक पेज लाइव हो चुका है
  • कंपनी रियर पैनल पर एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करने जा रही है
  • फोन में 6.78 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है
विज्ञापन
Tecno Pova 5 का भारत में लॉन्च भी टीज़ कर दिया गया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन सीरीज को ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था। अब भारत में Amazon पर इसे लॉन्च किया जा रहा है, जिसके लिए टीजर जारी कर दिया गया है। भारत में लॉन्च होने वाली Pova 5 सीरीज में Tecno Pova 5 और Pova 5 Pro शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। टीजर में इसका डिजाइन काफी आकर्षित करने वाला दिख रहा है। कंपनी ने बैक पैनल पर LED लाइट्स का डिजाइन दिया है, जिसके बारे में कहा गया है कि यह नोटिफिकेशन इंडीकेटर का काम कर सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में और डिटेल्स। 

Tecno Pova 5 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कंपनी ने कर ली है। Amazon पर इसके लिए एक पेज भी लाइव हो चुका है जिसमें Tecno Pova 5 का लॉन्च टीज किया गया है। हालांकि इसमें अभी तक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बहुत जल्द यह सीरीज में भारत में पेश होने वाली है। आकर्षक फीचर के रूप में कंपनी रियर पैनल पर एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल करने जा रही है जो एक खास पैटर्न में दिया गया है। यह कई तरह के रंगों में ब्लिंक करती दिखाई दे रही है। इस फीचर के बारे में टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने भी हाल में एक वीडियो पोस्ट किया था। 

Tecno Pova 5 भारत में किन स्पेक्स के साथ लॉन्च होगा, अभी कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि ग्लोबल मॉडल के समान ही भारतीय मॉडल में भी स्पेक्स दिए जाएंगे। इसके मेन स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो फोन में 6.78 इंच IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। फोन Helio G99 SoC के साथ आता है। जिसे 8GB तक रैम के साथ पेअर किया गया है। 

इसका एक और खास फीचर इसकी बैटरी कैपिसिटी है जो कि 6000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। कहा गया है कि 21 मिनट में यह फोन 50% तक चार्ज हो जाता है। इसके अलावा डिवाइस में 10W रीवर्स चार्जिंग फीचर भी है। यानि कि इससे अन्य डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में डेप्थ सेंसर भी है। सेल्फी के लिए फोन 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »