• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Tecno Pova 5 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Tecno Pova 5 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Tecno Pova 5 : यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और 50 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ आता है।

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 8GB रैम के साथ Tecno Pova 5 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: Tecno

कंपनी ने एक खास गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) एडिशन भी लॉन्‍च किया है, जिसमें डेडिकेटेड गेमिंग फीचर मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • यह हरिकेन ब्लू, एम्बर गोल्ड और मेचा ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में आएगा
  • फोन के प्राइस और सेल डेट की जानकारी अभी नहीं दी गई है
  • कंपनी ने एक खास गरेना फ्री फायर एडिशन भी लॉन्‍च किया है
विज्ञापन
टेक्नो (Tecno) ने पोवा सीरीज में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम है- Tecno Pova 5। कंपनी ने इस फोन को डिजाइन के साथ-साथ स्‍पेसिफ‍िकेशंस के मामले में भी टक्‍कर का बनाया है। Pova 5 में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले, 8 जीबी रैम और 6 हजार एमएएच बैटरी जैसी खूबियां हैं। यह रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और 50 मेगापिक्‍सल कैमरे के साथ आता है। कंपनी ने एक खास गरेना फ्री फायर (Garena Free Fire) एडिशन भी लॉन्‍च किया है, जिसमें डेडिकेटेड गेमिंग फीचर मिलते हैं। 
 

Tecno Pova 5 की कीमत और उपलब्‍धता 

Tecno Tecno Pova 5 को हरिकेन ब्लू, एम्बर गोल्ड और मेचा ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में लाया जाएगा। भारत में भी इस फोन के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। फोन की कीमत और सेल की तारीखों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Tecno Pova 5 के स्‍पेस‍िफ‍िकेशंस और फीचर्स 

Tecno Pova 5 का डिजाइन कुछ अलग है। कंपनी ने इसे टर्बोर मेचा कहा है। फोन के बैक साइड में लाइनें उकेरी गई हैं, जो इसे एक यूथ सेंट्रिक डिवाइस दिखाती हैं। फ्री फायर एडिशन को स्टिकर्स की मदद से अलग दिखाया गया है और पैकेजिंग बदली गई है। 
 

Tecno Pova 5 में 6.78 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्‍प्‍ले है। यह 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है और 240 हर्त्‍ज का टच सैंपलिंग रेट है। फोन को मीडियाटेक की हीलियो G99 प्रोसेसर की ताकत दी गई है, जिसे 8 जीबी रैम का सपोर्ट है। यह एक मिड-रेंज प्रोसेसर है, इसलिए कयास लगाए जा सकते हैं कि डिवाइस 15 से 20 हजार की रेंज में भारत में लॉन्‍च हो सकती है। 

Tecno Pova 5 में 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। इसमें 6 हजार एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 45वॉट का चार्जर बॉक्‍स में आता है। दावा है कि बैटरी एक घंटे में फुल हो जाती है। यह फोन 10 वॉट की रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 

Tecno Pova 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। मेन रियर कैमरा 50MP का है, जिसे एक डेप्‍थ सेंसर का भी सपोर्ट मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा  फोन में दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »