7,000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 2 फोन Rs 10,499 की कीमत में लॉन्च

Tecno Pova 2 की कीमत भारत में 10,499 रुपये है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। टेक्नो पोवा 2 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Tecno Pova 2 में मिलेंगे दो कॉन्फिग्रेशन
  • टेक्नो पोवा 2 की सेल 5 अगस्त से Amazon पर होगी
  • फोन में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन

डैज़ल ब्लैक, पोलर सिल्वर और एनर्जी ब्लू कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Tecno Pova 2 स्मार्टफोन को आखिरकार भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च हुए Tecno Pova का ही सक्सेसर है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन 7,000 एमएएच बैटरी के साथ शानदार बैटरी व मल्टीटास्टिंग अनुभव प्रदान करता है। इसके अलावा, फोन में हाइपर-इंज़न गेमिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। फोन की सेल भारत में 5 अगस्त से Amazon पर शुरू हो जाएगी। शुरुआती दिनों में कंपनी  फोन को स्पेशल लॉन्च कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध कराएगी, लेकिन कुछ समय बाद ही यह फोन आपको बढ़ी हुई कीमत के साथ खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Tecno Pova 2 price, sale

Tecno Pova 2 की कीमत भारत में 10,499 रुपये है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। टेक्नो पोवा 2 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। लेकिन जैसे कि हमने बताया कंपनी ने फिलहाल फोन को लॉन्च ऑफर के तहत पेश किया है, जो कि सीमित समय के लिए ही उपलब्ध है। ऑफर खत्म हो जाने के बाद आपको फोन का 4 जीबी वेरिएंट 10,999 रुपये और 6 जीबी वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन की सेल भारत में 5 अगस्त से Amazon पर शुरू होगी। फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं डैज़ल ब्लैक, पोलर सिल्वर और एनर्जी ब्लू।
 

Tecno Pova 2 specifications

टेक्नो पोवा 2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित पर चलता है और इसमें 6.9 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट मौजूद है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी तक रैम मौजूद है। साथ ही फोन में 128 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

फोन में 7,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ आपको 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी कई दिनों तक की यूसेज प्रदान करेगी। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ, वाई-फाई और 3.5एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें सिस्टम टर्बो 2.0 और ईटी गेम इंजन फीचर दिए गए है, जो कि फोन की गेमिंग परफॉर्मेंस को बूस्ट करते हैं।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + AI lens

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.