• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 7000mAh बैटरी, 6GB रैम, 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 3 अब Rs 10 हजार से भी सस्ता! यहां से खरीदें

7000mAh बैटरी, 6GB रैम, 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 3 अब Rs 10 हजार से भी सस्ता! यहां से खरीदें

स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर्स हैं।

7000mAh बैटरी, 6GB रैम, 50MP कैमरा वाला Tecno Pova 3 अब Rs 10 हजार से भी सस्ता! यहां से खरीदें

Tecno Pova 3 इलेक्ट्रिक ब्लू, ईको ब्लैक और टेक सिल्वर कलर्स में आता है।

ख़ास बातें
  • फोन हीलियो जी88 चिपसेट से लैस है।
  • फोन में 7000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है।
  • कंपनी ने इसे जून में बेस वेरिएंट के लिए 11,499 रुपये में लॉन्च किया था।
विज्ञापन
Tecno Pova 3 बजट फोन की कीमत कंपनी ने भारत में घटा दी है। यह एंट्री लेवल फोन इसके पहले 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में आता था जिसमें इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट दिया गया था। लेकिन अब कंपनी ने इसकी कीमत को भारत में 2000 रुपये तक कम कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का फुलएचडी प्लस डॉट इन डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ ही यह हीलियो जी88 चिपसेट से लैस है। फोन में 7000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। 
 

Tecno Pova 3 की कीमत भारत में हुई कम

Tecno Pova 3 की भारत में कीमत 2000 रुपये कम हो गई है। अब इसका 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में उपलब्ध है जिसे Amazon से खरीदा जा सकता है। फोन इलेक्ट्रिक ब्लू, ईको ब्लैक और टेक सिल्वर कलर्स में आता है। कंपनी ने इसे जून में बेस वेरिएंट के लिए 11,499 रुपये में लॉन्च किया था। 
 

Tecno Pova 3 के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

टेक्नो पोवा 3 में 6.9 इंच का FHD+ LCD  डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर्स हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 11 बेस्ड HiOS पर काम करता है। फोन में 6 जीबी तक रैम मिलती है जिसे वर्चुअल रैम के तौर पर 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में MediaTek Helio चिपसेट दिया गया है। इस बजट फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो 14 घंटे तक का गेमिंग टाइम दे सकती है। फोन रिवर्स चार्जिंग और सुपर पावर सेविंग मोड को भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए इसके साथ 33W चार्जर दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »