Tecno Pop 8 हुआ 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

ecno Pop 8 के रियर में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI कैमरा दिया गया है।

Tecno Pop 8 हुआ 13MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Tecno

Tecno Pop 8 में 6.6 इंच की एलसीडी डिस्प्ले गई है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pop 8 में 6.6 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pop 8 के रियर में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Tecno Pop 8 फोन Android 13 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS पर चलता है।
विज्ञापन
Tecno भारत में एक नया पॉप-ब्रांडेड स्मार्टफोन Tecno Pop 8 लॉन्च कर दिया है। फोन ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्टेड कर दिया गया है। इसके अलावा, टिप्सटर पारस गुगलानी ने भारतीय बाजार के लिए फोन की कीमत का भी खुलासा कर दिया है। यहां हम आपको Tecno Pop 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tecno Pop 8 की अनुमानित कीमत


टिप्सटर पारस गुगलानी के अनुसार, Tecno Pop 8 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये होगी। Tecno का यह फोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। पहला 3GB RAM और 64GB स्टोरेज, दूसरा 4GB RAM और 64GB स्टोरेज और तीसरा 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट है। Pop 8 चार कलर ऑप्शन Mystery White, Alpenglow Gold, Magic Skin और Gravity Black में आएगा।


Tecno Pop 8 के स्पेसिफिकेशंस


आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, Tecno Pop 8 में 6.6 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका एचडी+ रेजोल्यूशन 720 x 1612 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। फोन में Unisoc T606 प्रोसेसर है। स्टोरेज के मामले में 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन Android 13 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS पर चलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Tecno Pop 8 के रियर में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक AI कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में Pop 8 की लंबाई 163.69 मिमी, चौड़ाई 75.6 मिमी और मोटाई 8.55 मिमी है। इसमें कंपनी का सेल्फ डेवलप डायनेमिक पोर्ट फीचर भी होगा, जो आईफोन के जैसे डायनेमिक आइलैंड फीचर नोटिफिकेशन दिखाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  2. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  3. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  5. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  6. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  8. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  9. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
  10. UGREEN के नए पावर बैंक से गर्म नहीं होगा फोन! लिक्विड कूलिंग के साथ मिलेगी 10000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »