• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 8MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Tecno Pop 6 Pro लॉन्च, मात्र 6 हजार रुपये में धाकड़ फीचर्स से लैस

8MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Tecno Pop 6 Pro लॉन्च, मात्र 6 हजार रुपये में धाकड़ फीचर्स से लैस

Tecno Pop 6 Pro के 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,099 रुपये है। यह Tecno की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

8MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला Tecno Pop 6 Pro लॉन्च, मात्र 6 हजार रुपये में धाकड़ फीचर्स से लैस

Photo Credit: Tecno

Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Tecno Pop 6 Pro के 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,099 रुपये है।
  • Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Tecno Pop 6 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Tecno ने भारतीय बाजार में Tecno Pop 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। इससे बले इस स्मार्टफोन को बांग्लादेश में पेश किया गया था। अन्य Pop सीरीज स्मार्टअफोन की तरह Pop 6 Pro भी एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है जो कि पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए बेस्ट ऑप्शन रहता है। Tecno Pop 6 Pro में क्वाड कोर प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Pop 6 Pro की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Tecno Pop 6 Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Tecno Pop 6 Pro के 2GB + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,099 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह Tecno की ऑफिशियल साइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह स्मार्टफोन Power Black और Peaceful Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Tecno Pop 6 Pro के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tecno Pop 6 Pro में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720 × 1612 पिक्सल है और 270ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ 120Hz टच सैंपलिंग सेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Pop 6 Pro में क्वाड कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है।। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2GB LPDDR4X RAM और 32GB eMMC5.1 स्टोरेज दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 8.6 पर काम करता है।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल प्राइमेरी शूट और AI लेसं के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है। वहीं इसके फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है जो कि सेल्फी के काम आता है। बैटरी के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 42 घंटे तक स्टेंडबाय रह सकती है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 164.85mm, चौड़ाई 76.25mm, मोटाई 8.75mm है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट मिलता है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12 (Go edition)
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »