13GB रैम, 5160mAh बैटरी, 256GB स्‍टोरेज के साथ TECNO PHANTOM X2 5G फोन भारत में लॉन्‍च, जानें कीमत

TECNO PHANTOM X2 : फोन को 8GB रैम से पैक किया गया है, जिसे और 5जीबी तक बढ़ाकर 13GB रैम तक क्षमता हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 13:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से एमेजॉन पर शुरू हो गई है
  • प्री-बुकिंग कराने वालों को मिलेगी एमेजॉन की मेंबरशिप
  • मिड-प्रीमियम रेंज में लॉन्‍च हुआ है TECNO PHANTOM X2

TECNO PHANTOM X2 : ‘टेक्‍नो फैंटम एक्‍स2’ के भारत में प्राइस 39,999 रुपये रखे गए हैं। इसे मून लाइट सिल्‍वर और स्‍टारडस्‍ट ग्रे कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा।

ट्रांस‍ियन होल्डिंग के ब्रैंड ‘टेक्‍नो' (TECNO) ने साल 2023 का पहला लॉन्‍च करते हुए ‘टेक्‍नो फैंटम एक्‍स2' (TECNO PHANTOM X2) को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। मिड-प्रीमियम रेंज में लॉन्‍च हुआ यह स्‍मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर (MediaTek's Dimensity 9000) से लैस है, जिसे टेक्‍नो ने दुनिया का पहला TSMC 4nm प्रोसेसर बताया है। फोन को 8GB रैम से पैक किया गया है, जिसे और 5जीबी तक बढ़ाकर 13GB रैम तक क्षमता हासिल की जा सकती है। TECNO PHANTOM X2 में 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज है। फोन में ट्र‍िपल रियर कैमरा सेटअप है। आइए जानते हैं ‘टेक्‍नो फैंटम एक्‍स2' के प्राइस और स्‍पेसिफ‍िकेशंस।  
 

TECNO PHANTOM X2 के प्राइस 

‘टेक्‍नो फैंटम एक्‍स2' के भारत में प्राइस 39,999 रुपये रखे गए हैं। इसे मून लाइट सिल्‍वर और स्‍टारडस्‍ट ग्रे कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा। फोन की प्री-बुकिंग आज दोपहर 12 बजे से एमेजॉन पर शुरू हो गई है। प्री-बुकिंग कराने वालों को 12 महीनों के लिए एमेजॉन प्राइम की मेंबरशिप भी दी जाएगी। 
 

TECNO PHANTOM X2 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

शुरुआत करते हैं इस फोन के डिस्‍प्‍ले और डिजाइन से। TECNO PHANTOM X2 में 6.8 इंच का FHD+ (1080x2400 रेजॉलूशन) कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्‍प्‍ले में कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन दिया गया है, जिसे हमने आमतौर प्रीमियम स्‍मार्टफोन्‍स में देखा है। टेक्‍नो के मुताबिक TECNO PHANTOM X2 में 360Hz का टच सैंपलिंग रेट है। स्‍क्रीन टु बॉडी रेश्‍यो 93.5% है। फोन का डिजाइन चंद्रमा के क्रेटर से प्रेरित है। मिडिल फ्रेम में CNC मेटल इस्‍तेमाल हुआ है। मिलिट्री ग्रेड का एंटी-ग्‍लेयर ग्‍लास फोन में लगाया गया है। 

अब बात कैमरों की। TECNO PHANTOM X2 में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ƒ/2.45 अपर्चर के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की मदद से AI पॉर्ट्रट और सुपर नाइट मोड में तस्‍वीरें ली सकती हैं। कलर इन्‍हैंसमेंट, फ‍िल्‍टर्स, कस्‍टम मेकअप, वाइड सेल्‍फी, एचडीआर, बर्स्‍ट शूट, एआई सीन डिटेक्‍शन फीचर्स भी मिलते हैं। वीडियो को अल्‍ट्रा स्‍टडी मोड में भी शूट किया जा सकता है। स्‍लो मोशन समेत कई और फीचर दिए गए हैं।  
Advertisement

TECNO PHANTOM X2 में 64MP RGBW(G+P) +13MP+2MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। यह ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ आता है। फीचर्स की बात करें, तो सुपर नाइट, सुपर नाइट फ‍िल्‍टर्स, ट्रिपल मोड, एचडीआर, वाइड एंगल की खूबियों से लैस है। इस फोन से 10एक्‍स जूम तक शॉट लिए जा सकते हैं। वीडियाे रिकॉर्डिंग 4K तक की जा सकती है। अल्‍ट्रा स्‍टडी वीडियो, डुअल वीडियो, वीडियो बोकेह के ऑप्‍शन भी मिलते हैं। 

जैसाकि हमने आपको बताया TECNO PHANTOM X2 में 13GB तक रैम मेमरी है। इसमें 8GB फ‍िजिकल रैम और 5जीबी का मेमरी फ्यूजन शामिल है। UFS3.1 के साथ फोन में 256GB स्‍टोरेज मिलता है।  
Advertisement
5160mAh बैटरी वाला TECNO PHANTOM X2 स्‍मार्टफोन 45W क्विक एडप्‍टर चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दावा है कि 20 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाता है। 

TECNO PHANTOM X2 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह 11 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है और 5G डुअल सिम डुअल एक्टिव के साथ आता है। TECNO PHANTOM X2 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिस पर HiOS 12.0 की लेयर है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस यह स्‍मार्टफोन कई और फीचर्स के साथ आता है जैसे- स्‍मार्ट 5G। इसे मून लाइट सिल्‍वर और स्‍टारडस्‍ट ग्रे कलर ऑप्‍शन में खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design and build quality
  • Immersive display
  • Good daylight camera performance
  • Powerful SoC
  • Good battery life
  • Bad
  • No stereo speakers or IP rating
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware, notification spam
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5160 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  4. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  5. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  6. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  7. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  8. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  10. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.