8GB रैम, 64MP कैमरा, Dimensity 9000 SoC के साथ Tecno Phantom X2 जनवरी में इस दिन होगा लॉन्च

Tecno ने सीरीज लॉन्च की ऑफिशिअल कन्फर्मेशन के साथ ही फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी पुष्टि कर दी है।

8GB रैम, 64MP कैमरा, Dimensity 9000 SoC के साथ Tecno Phantom X2 जनवरी में इस दिन होगा लॉन्च

Tecno Phantom X2 में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 5,160mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • Tecno Phantom X2 में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Tecno Phantom X2 में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Tecno अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Phantom X2 5G को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसके लिए अधिकारिक घोषणा कर दी है और लेटेस्ट स्मार्टफोन सीरीज को जनवरी लॉन्च के लिए कन्फर्म कर दिया गया है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके लिए Amazon India पर एक लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। Tecno Phantom X2 के साथ कंपनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज ला रही है जिसमें 6.8 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज जैसे स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलेंगे। 

Tecno Phantom X2 का भारत लॉन्च कन्फर्म हो गया है। Amazon India पर एक लैंडिंग पेज लाइव करने के साथ ही कंपनी ने सीरीज के ऑफिशिअल लॉन्च की पुष्टि कर दी है। लैंडिंग पेज पर देखा जा सकता है कि फोन के लिए प्री-बुक डेट 2 जनवरी बताई गई है जबकि इसकी सेल 9 जनवरी से शुरू होने की बात कही गई है। Tecno Phantom X2 फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज है जिसकी खास बात ये है कि इसमें कम दाम में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस फोन में देखने को मिलेंगे। 

Tecno ने सीरीज लॉन्च की ऑफिशिअल कन्फर्मेशन के साथ ही फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी पुष्टि कर दी है। लैंडिंग पेज पर फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के स्पेसिफिकेशंस मेंशन किए गए हैं। Tecno Phantom X2 में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा जो कि डबल कर्व्ड डिस्प्ले बताया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह 5G प्रोसेसर है और 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। 

इसके अलावा फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी टेक्नो ने जानकारी दी है। Tecno Phantom X2 में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके लिए कंपनी ने RGBW (G+P) शब्द का इस्तेमाल किया है। यह अल्ट्रा क्लियर नाइट कैमरा के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। फोन के रियर में कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी पता लगता है जो कि काफी आकर्षक है। इसमें ट्रिपल कैमरा दिखाई दे रहा है जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। फोन को सउदी अरब में SAR 2,700 (लगभग 59,350 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन में 5,160mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »